Safalta Ka Mantra
Safalta Ka Mantra
Success Mantra: कई भी व्यक्ति सफल यूं ही नहीं हो जाता है. वह सफलता पानी के लिए कड़ी मेहनत करता है. चूंकि कोई भी व्यक्ति पूरी तरह परफेक्ट नहीं होता है, ऐसे सफल होने के लिए व्यक्ति को अपनी बुरी आदतों को त्याग करना पड़ता है. यदि आप भी जीवन में सफल होना चाह रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आपको तुरंत अपनी किन-किन आदतों को छोड़ देनी चाहिए. आपको मालूम हो कि कई बार हम अपनी कुछ आदतों की वजह से लक्ष्य पाने से पीछे रह जाते हैं. आपको यह मालूम होना चाहिए कि सिर्फ मेहनत ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर मजबूत रहने से सफलता आपके कदम चूमेगी.
1. सही प्लान बनाएं
कई बार हम अपने मन में यह सोच तो लेते हैं कि जीवन में सफल होने के लिए क्या करना है लेकिन इसके लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाते हैं. इसके चलते हम कड़ी मेहनत करने पर भी सफल नहीं हो पाते हैं. यदि जीवन में सफल होना है, लक्ष्य को पाना है तो एक बेहतरीन प्लान बनाकर काम करना होगा. ऐसे में किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में ए टू जे जानकारी एकत्र कर लेनी चाहिए. फिर एक समय सीमा तय कर पूरी ईमानदारी से अपने लक्ष्य को पाने के लिए जुट जाना चाहिए. ऐसा करने से सफलता जरूर कदम चूमेगी.
2. कल पर न टालें कोई भी काम
यदि आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो किसी भी काम को कल पर न टालें. आप कोशिश करें हर दिन छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और उन्हें पूरा करके ही दम लें. आपको मालूम हो कि कल पर काम टालने के कारण काम का बोझ इतना बढ़ जाता है कि फिर वह कभी पूरा ही नहीं होता है. आपको काम को टालने की आदत हमें लक्ष्य से बहुत दूर ले जाती है. ऐसे में किसी भी काम को टालने की बजाय उसे तुरंत करने की आदत डालें. आपको मालूम हो कि जो लोग सही समय का इंतजार किए बिना अपना काम करते हैं, ऐसे लोग जल्द ही सफलता प्राप्त कर लेते हैं.
3. समय-समय पर काम की समीक्षा करते रहें
यदि आपने जीवन में कोई लक्ष्य बना लिया है तो उसको प्राप्त करने के लिए जी जान से तुरंत जुट जाइए. इसके साथ ही अपने काम की समय-समय पर समीक्षा करते रहना चाहिए. इससे आपको पता चलेगा कि आप लक्ष्य की प्राप्ति में सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं या नहीं. कई बार ऐसा होता है कि हम अपना लक्ष्य तो बना लेते हैं लेकिन लक्ष्य के प्रति हमारी कोई दिलचस्पी नहीं रहती है. अपने काम की समीक्षा करते रहने से यह पता चलता है कि कहीं हम अपने लक्ष्य से भटक तो नहीं रहे हैं.
4. नकारात्मक नहीं सकारात्मक सोचें
कई बार जब हमें किसी काम में मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है तो हम चीजों को लेकर नकारात्मक हो जाते हैं. ये हमारी सोच का हिस्सा कब बन जाता है इसका हमें अंदाजा ही नहीं रहता है. ऐसे में हमेशा नकारात्मक नहीं सकारात्मक सोचें. सफलात अवश्य कदम चूमेगी.
5. हर चीज में परफेक्ट बनने की चाहत छोड़ दें
यह ध्यान रखना चाहिए कि कोई भी व्यक्ति हर चीज में परफेक्ट नहीं होता है. हर चीज में परफेक्ट बनने की चाहत हमें लाभ के बजाय हानि पहुंचाती है. ऐसे में हमें किसी दूसरे से अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए. बस कोशिश यह रहनी चाहिए कि किस तरह से हम अपने आप को बेहतर बनाएं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें.
6. असफल होने पर हार नहीं मानें
यदि आप एक-दो बार असफल होने पर हार मान लेते हैं तो ये करना तुरंत छोड़ दें. आप अपने फेलियर को कभी भी अपने रास्ते की रुकावट नहीं बनने दें. अपनी गलतियों से सीख लें और सफल होने के लिए पूरी मेहनत से फिर जुट जाएं. सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी.