scorecardresearch

सुबह, शाम या रात... गर्मी में पौधों में पानी डालना कब होता है बेस्ट?

गर्मी के मौसम में गमले के पौधों को सूखने से बचाना सबसे बड़ी चुनौती होती है. सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि पौधों में कब पानी डालना चाहिए? दिनभर तेज धूप होती है, सुबह और शाम गर्मी होती है. ऐसे में पौधों में सही समय पर पानी देना सबसे जरूरी होता है. शाम को पानी दिया जा सकता है. लेकिन रात को भूलकर भी पानी ना डालें. सुबह में पानी देना सबसे बेस्ट है.

Plant Care Tips Plant Care Tips

गर्मी के मौसम में पौधों का सूखना आम बात है. गमले का पौधा जल्द सूखने लगता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि पौधों को सूखने से बचाया नहीं जा सकता. इसके लिए कुछ उपाय करने होंगे. सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि गर्मी के मौसम में गमले के पौधों में कब पानी देना चाहिए? सुबह, शाम या रात को पौधों में पानी देना बेस्ट होता है? चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं कि कब पौधों में पानी डालना चाहिए, ताकि पौधों को गर्मी के मौसम में सूखने से बचाया जा सके और वो हरा-भरा रह सके.

सुबह में पानी डालने से फायदा-
पौधों में पानी देने का सबसे बेस्ट समय सुबह का होता है. अगर आप सुबह में गमले के पौधे में पानी डालते हैं तो इससे पौधों का अच्छा नेचुरल ग्रोथ मिलता है. ये समय नेचुरल ग्रोथ साइकिल में होता है. इस समय पानी देने से पौधे आसानी से पानी सोखते हैं. सूर्योदय के समय पौधों को पानी देने से सबसे ज्यादा फायदा होता है. पौधे दिनभर हरे-भरे रहते हैं. इससे गर्मी के मौसम में पौधों को गर्मी सहने के लिए तैयार होने का मौका मिलता हैं. दिनभर पौधों में नमी बनी रहती है. इससे बीमारियों का खतरा भी कम होता है.

शाम को पानी देना चाहिए?
अगर किसी वजह से आपने गमले में सुबह के वक्त पानी नहीं दिया है तो शाम को सूरज ढलने के बाद पौधों को पानी चाहिए. सूरज ढलने से पहले पौधों को पानी देने से नुकसान होता है. सूर्य डूबने के बाद पानी देने से मिट्टी में देर तक नमी बनी रहती है. जड़े पानी को अच्छी तरह से सोखती हैं. इससे पौधा रातभर हाइड्रेटेड रहता है.

रात को पौधों को पानी देना चाहिए?
अगर आपने किसी वजह से सुबह और शाम को पौधों को पानी नहीं दिया है और रात हो गई है तो भूलकर भी गमले में पानी ना डालें. रात को पौधों को पानी नहीं देना चाहिए. ऐसा करने से पानी गमले में जमा हो जाता है और पौधों की जड़ों में कीड़े जम जाते हैं. रात के समय पत्तों को भी गीला नहीं करना चाहिए. रात में पानी देने से जड़ों में सड़न और फफूंद लगने का खतरा बढ़ जाता है. अगर बहुत ज्यादा जरूरी है तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं.

गर्मी के मौसम में पौधों को स्वस्थ रखने के लिए सुबह का समय पानी देने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. शाम का समय दूसरा विकल्प हो सकता है, लेकिन रात में पानी देने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: