scorecardresearch

लोग नहीं जानते! कूलर में ये एक चीज डालते ही आएगी AC जैसी हवा,100% काम करेगा ये नुस्खा

Summer Tips: कूलर का काम पानी के वाष्पीकरण (evaporation) पर आधारित होता है. जब पानी ठंडा होता है, तो उससे गुजरने वाली हवा भी ठंडी हो जाती है.

Advertisement
Summer Tips Summer Tips
हाइलाइट्स
  • कम खर्च में ज्यादा ठंडक कैसे पाएं?

  • कूलर से बेहतर कूलिंग के आसान टिप्स

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. तापमान 42 डिग्री तक जा रहा है. लोगों ने गर्मी से बचने के लिए घरों में AC चलाना शुरू कर दिया है. लेकिन हर किसी के लिए AC चलाना आसान नहीं होता...बिजली का बिल और खर्च दोनों ही जेब पर भारी पड़ते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग कूलर पर ही निर्भर रहते हैं, लेकिन कई बार कूलर भी गर्म हवा देने लगता है. ऐसे में आप भी कोई ऐसा उपाय ढूंढ रहे हैं जिससे कूलर ही AC जैसी हवा देने लगे तो आपको यह खबर पढ़नी चाहिए.

क्या है वो देसी नुस्खा?
अगर आपका कूलर घास बदलने के बाद भी गर्म हवा दे रहा है तो कूलर के पानी में बर्फ और थोड़ा सा नमक डालना शुरू कर दीजिए. तुरंत फर्क महसूस होने लगेगा.

असल में नमक पानी के तापमान को ज्यादा देर तक ठंडा बनाए रखने में मदद करता है. जब कूलर उस ठंडे पानी से हवा खींचता है, तो हवा का तापमान भी कम हो जाता है.

कैसे करता है ये काम?
कूलर का काम पानी के वाष्पीकरण (evaporation) पर आधारित होता है. जब पानी ठंडा होता है, तो उससे गुजरने वाली हवा भी ठंडी हो जाती है.

नमक मिलाने से बर्फ जल्दी पिघलती नहीं और पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहता है, जिससे कूलिंग इफेक्ट बढ़ जाता है.

कूलर चलाते हुए किन बातों का रखें ध्यान?

सिर्फ बर्फ और नमक डालना ही काफी नहीं है. अगर आप चाहते हैं कि कूलर सही मायनों में ठंडी हवा दे, तो इन बातों का भी ख्याल रखें-

  • कूलर को हमेशा खिड़की या खुले स्थान के पास रखें, ताकि ताजी हवा मिल सके.

  • कमरे में हल्का वेंटिलेशन जरूर रखें, पूरी तरह बंद कमरा कूलिंग कम कर देता है.

  • कूलर की घास साफ और गीली होनी चाहिए.

  • सुबह शाम कूलर में ताजा और ठंडा पानी डालें.

गर्मी के इस मौसम में हर कोई कम खर्च में ज्यादा ठंडक चाहता है. ऐसे में यह छोटा सा देसी नुस्खा काफी काम आ सकता है. बर्फ और नमक जैसी साधारण चीजें आपके कूलर की परफॉर्मेंस को बेहतर बना सकती हैं.

ये भी पढ़ें