scorecardresearch

ऑनलाइन मीटिंग करते वक्त अपनाएं ये 5 चीजें, पड़ेगा अच्छा इम्प्रेशन

वीडियो कॉल पर लाइटिंग बहुत मायने रखती है. वर्चुअल मीटिंग में भाग लेते समय, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप सभी मौजूद लोगों के लिए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं. भले ही हमारे फोन और टैबलेट पर वेबकैम या फ्रंट कैमरों पर कैमरे की क्वालिटी कुछ भी हो. अब ऐसे में आपको अपने चेहरे पर जितना संभव हो उतना लाइट रखने की सलाह दी जाती है. इसके लिए जरूरी है कि हमारे सामने रोशनी हो.

ऑनलाइन मीटिंग ऑनलाइन मीटिंग
हाइलाइट्स
  • ऑनलाइन मीटिंग में चेहरे पर लाइटिंग का रखें खास ख्याल

  • ऑनलाइन मीटिंग में प्रेजेंटेबल दिखना है बेहद जरूरी

कोरोना महामारी के आने के बाद से ही वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लास काफी आम बात हो गई है. अब ऐसे में सुबह उठकर काम या स्कूल के लिए तैयार होना तो मानो लोगों के पास विकल्प ही ना हो. ज्यादातर ऑफिस का काम और क्लासेस ऑनलाइन होने की वजह से, लोगों को अपने दिन के लिए तैयार होने की आवश्यकता होती है. अब लोग ऑनलाइन मीटिंगों में भी तैयार होकर बैठना पसंद करते है. जिससे उनका इम्प्रेशन अच्छा पड़े. तो चलिए आज हम आपको ऑनलाइन मीटिंग और क्लासेस के दौरान अच्छा दिखने के लिए कुछ टिप्स देंगे.

1. लाइटिंग 
वीडियो कॉल पर लाइटिंग बहुत मायने रखती है. वर्चुअल मीटिंग में भाग लेते समय, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आप सभी मौजूद लोगों के लिए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं. भले ही हमारे फोन और टैबलेट पर वेबकैम या फ्रंट कैमरों पर कैमरे की क्वालिटी कुछ भी हो. अब ऐसे में आपको अपने चेहरे पर जितना संभव हो उतना लाइट रखने की सलाह दी जाती है. इसके लिए जरूरी है कि हमारे सामने रोशनी हो. साथ ही यह सुनिश्चित कर लें कि जिस जगह आप बैठे हैं, वहां पर लाइट आपके सिर के ऊपर या आपके पीछे न हो. एलईडी रिंग लाइट्स यहां सबसे आम एक्सेसरीज में से एक हैं, क्योंकि ये बहुत पोर्टेबल हैं और इन्हें ट्राइपॉड जैसे स्टैंड के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. एलईडी रिंग लाइट सस्ती भी हैं और आप 1,500 रुपये के अंदर एक अच्छी रिंग लाइट खरीद सकते हैं. अगर आप चश्मा पहनते हैं, तो यह सलाह दी जाती है कि अपने कंप्यूटर की ब्राइटनेस कम से कम रखें, ताकि आपके चश्मे पर स्क्रीन के रिफ्लेक्शन से बचा जा सके.

2. कैमरा प्लेसमेंट 
वीडियो कॉल को होस्ट या अटेंड करते समय, वेबकैम का सबसे अच्छा प्लेसमेंट आंखों के स्तर के अनुरूप होता है. अधिकांश टेबल और डेस्क आंखों के स्तर से नीचे रखे जाते हैं. यहां, उपयोगकर्ता अपने लैपटॉप के नीचे किताबें रख सकते हैं या यदि वे अपने स्मार्टफोन या टैबलेट के माध्यम से भाग ले रहे हैं तो तिपाई का उपयोग कर सकते हैं. कैमरे के सामने खुद को बेहतर तरीके से रखने के लिए आप अपनी कुर्सियों की ऊंचाई को भी एडजस्ट कर सकते हैं. 

3. कैमरा गुणवत्ता 
मीटिंग और वीडियो कॉल के लिए हर किसी से उच्च क्वालिटी वाले कैमरे इस्तेमाल करने की अपेक्षा करना सही नहीं है. लेकिन यह जरूरी है कि वीडियो कॉल के दौरान आपका कैमरा बिना किसी रूकावट के काम करे. इसके लिए यूजर्स को मीटिंग में लॉग इन करने से पहले एक बार अपने ऐप्स पर कैमरा और कैमरा कंट्रोल को टेस्ट कर लेना चाहिए.

4. ऑडियो
कैमरे की क्वालिटी की तुलना में ऑडियो क्वालिटी ज्यादा जरूरी है, क्योंकि बहुत से लोग अपने कैमरे बंद करके मीटिंग में भाग लेते हैं. यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे बाहरी माइक के साथ हेडफोन का उपयोग करें ताकि उनकी आवाज़ दूसरों तक आसानी से पहुंच सके.

5. ग्रूमिंग 
ऑफलाइन और इन-पर्सन मीटिंग में सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक वर्चुअल मीटिंग पर भी लागू होती है. ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करते समय सुनिश्चित करें कि आप अच्छे दिख रहे हैं और बालों में कंघी की है. अगर आपका कैमरा ऑफ हैं तो आप इस चीज से बच सकते हैं, लेकिन अगर आपका कैमरा ऑन है तो प्रेजेंटेबल दिखने की कोशिश करें. ऑनलाइन मीटिंग के लिए भी उतने ही प्रेजेंटेबल दिखें जितना की आप इन-पर्सन मीटिंग में लिखते हैं.