scorecardresearch

Monsoon School Tips: मानसून में रहती है बच्चों की फिक्र, तो स्कूल बैग में जरूर रखें ये चीज.. रहेंगे बीमारियों से दूर, साथ ही कॉपी-किताब भी रहेगी सेफ

मानसून का मौसम बेशक गर्मी कम रहता है. लेकिन अगर कोई बच्चा स्कूल जा रहा हो, और बारिश हो जाए तो स्कूल की किताबों के साथ वह भी भीग जाता है. ऐसे में उसके बीमार होने से चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं. साथ ही बैग-किताबें सब भीग जाती हैं.

AI Generated Image AI Generated Image

बारिश का मौसम बच्चों को काफी पसंद आता है, लेकिन यह मौसम माता-पिता की चिंता भी बढ़ा देता है. स्कूल जाते समय अचानक बारिश का होना, रास्तों में पानी भरना और इसी मौसम में तेजी से फैलने वाली बीमारियां बच्चों की सेहत पर असर डाल सकती हैं. ऐसे में अगर बच्चे के स्कूल बैग में कुछ जरूरी चीजें पहले से रख दी जाएं, तो वह ज्यादा सुरक्षित रहेंगे. चलिए आपको बताते हैं उस चीज़ों के बारे में जो बच्चों के बैग में जरूर होनी चाहिए.

जरूर रखें वाटरप्रूफ बैग कवर

बारिश कभी भी शुरू हो सकती है, इसलिए बच्चे के बैग में एक वाटरप्रूफ बैग कवर जरूर रखें. इससे कॉपी, किताबें और अन्य जरूरी सामान भीगने से बच जाते हैं. यह हल्का होता है और जरूरत पड़ने पर बच्चा आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकता है.

रेनकोट या छाता रखना न भूलें

बारिश से बचने के लिए बैग में रेनकोट रखना सबसे अच्छा है. रेनकोट पहनकर बच्चा आराम से चल सकता है और उसके दोनों हाथ भी खाली रहते हैं. अगर रेनकोट न हो, तो छोटा फोल्डिंग छाता भी रखा जा सकता है.

बीमारी से बचाएगा हैंड सैनिटाइजर

बारिश के मौसम में बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं. बच्चे हर बार हाथ धो नहीं पाते, इसलिए उनके बैग में छोटी हैंड सैनिटाइजर की बोतल जरूर रखें. इससे खाने से पहले हाथ साफ करना आसान हो जाएगा. साथ ही वह बीमारी से भी बच सकेंगे.

जिप लॉक पाउच जरूर रखें

बैग में दो-तीन खाली प्लास्टिक बैग या जिप लॉक पाउच जरूर रखें. बारिश में भीगने से अगर सॉक्स, रेनकोट या रुमाल भीग जाए, तो बच्चा उन्हें अलग रख सकता है. इससे बाकी किताबें और कॉपियां सूखी रहेंगी.

एक तौलिया रहेगी बीमारियां दूर

भीगने के बाद चेहरे, हाथ और सिर को जल्दी सुखाना जरूरी होता है. इसके लिए बैग में साफ कॉटन का रुमाल या छोटा तौलिया रखें. इसका फायदा होगा कि बारिश में बच्चा भीगते ही खुद को सुखाने के लिए तौलिया का इस्तेमाल कर सकता है. इससे बच्चा खुद को सूखा रख सकेगा और सर्दी-जुकाम का खतरा भी कम होगा.

बारिश के मौसम में थोड़ी सी तैयारी आपके बच्चे को कई परेशानियों से बचा सकती है. अगर स्कूल बैग में ये जरूरी चीजें पहले से मौजूद हों, तो बच्चा न सिर्फ आराम से स्कूल का दिन बिताएगा, बल्कि बारिश से जुड़ी कई हेल्थ समस्याओं से भी सेफ रह सकेगा.