scorecardresearch

Jade Plant Gardening Tips: घर में पैसों की बारिश कराता है यह पौधा! सूख रहा जेड प्लांट... तो जरूर करें ये 5 काम

Gardening Tips: जेड प्लांट को क्रासुला, मनी ट्री, लकी प्लांट और चाइनीज रबर प्लांट के नाम से भी जाना जाता है. जेड प्लांट को घर और ऑफिस में लगाना शुभ होता है. यह पौधा धन को चुंबक की तरह अपनी ओर खींचता है. इसको भगवान कुबेर का पसंदीदा पौधा माना जाता है. जेड प्लांट सूख रहा है तो हम आपको बता रहे हैं इसको हरा-भरा करने के लिए कौन से पांच काम करने चाहिए?

Jade Plant Gardening Tips Jade Plant Gardening Tips

वास्तु शास्त्र में हर पौधे का एक महत्व बताया गया है. जेड प्लांट (Jade Plant) जिसे क्रासुला (Crassula), मनी ट्री (Money Tree), लकी प्लांट  (Lucky Plant) और चाइनीज रबर प्लांट (Chinese Rubber Plant) के नाम से जाना जाता है, इस पौधे का भी महत्व बताया गया है.

जेड प्‍लांट एक बहुत ही खूबसूरत पौधा है. इस पौधे को घर और ऑफिस में लगाना शुभ होता है. ऐसा कहा जाता है कि क्रासुला का पौधा धन को चुंबक की तरह अपनी ओर खींचता है. इस पौधे को घर में लगाने के बाद पैसों की बारिश होने लगती है. इसको भगवान कुबेर का पसंदीदा पौधा माना जाता है. यह पौधा अपनी मोटी, मांसल पत्तियों और धन और सौभाग्य लाने की मान्यता के कारण प्रसिद्ध है. जेड प्लांट सूख रहा है तो हम आपको बता रहे हैं इसको हरा-भरा करने के लिए कौन से पांच काम करने चाहिए?

1. धूप का रखें ध्यान 
जेड प्‍लांट को हमेशा हरा-भरा रखना है तो धूप का ध्यान आपको रखना होगा. इस पौधे को ऐसी जगह रखें जहां हर दिन कम से कम 4 से 5 घंटे सूर्य की रोशनी आती हो. ध्यान रखें इस पौधे को डायरेक्‍ट तेज धूप में अधिक समय तक के ल‍िए न रखें, क्योंकि ऐसा करने पर इसकी पत्तियां जल सकती हैं.

2. हर दिन न दें पानी
जेड प्लांट को अधिक पानी की जरूरत नहीं होती है. ऐसे में इस पौधे को हर दिन पानी नहीं देना चाहिए. यदि आप हर दिन पानी देंगे तो यह पौधा हरा-भरा होने की जगह सूख जाएगा. जेड प्लांट में तभी पानी दें जब इसके जड़ की मिट्टी पूरी तरह सूखी लगे.

3. ऐसी मिट्टी का करें चुनाव 
जेड प्लांट को लगाने के लिए ऐसी म‍िट्टी का चुनाव करना चाहिए, जिसमें से पानी जल्दी निकल जाए. आपको मालूम हो कि कैक्टस या सक्युलेंट वाली मिक्स मिट्टी जेड प्लांट के लिए भी अच्छी मानी जाती है. जेड प्‍लांट के ल‍िए गमला ऐसा लें, ज‍िसके नीचे छेद हो. यदि पानी नीचे से बाहर नहीं निकलेगा तो जेड प्लांट की जड़ें सड़ने लगेंगी.

4. न‍ियमि‍त रूप से करें कटाई  
जेड प्‍लांट का तभी अच्छी तरह से विकास होता है जब इसकी कटाई-छंटाई न‍ियमि‍त रूप से की जाती है. ऐसे में समय-समय पर कटिंग करते रहें. ऊपर की टहनी थोड़ी काटने से नई शाखाएं निकलती हैं. इससे पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है. जेड प्‍लांट की पत्तियों की सफाई भी करते रहें क्योंकि उन पर धूल जम जाए तो पौधा ठीक से बढ़ नहीं पाता है.

5. खाद का संतुलित मात्रा में करें इस्तेमाल
जेड प्लांट में बहुत अधिक खाद का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे पौधा झुलस सकता है. ऐसे में खाद का इस्तेमाल संतुलित मात्रा में करें. जैविक खाद का उपयोग करें. गर्मी के मौसम में हर महीने एक बार थोड़ा लिक्विड फर्टिलाइजर दें.