Tips and Tricks if Holi Colour Gets on Your Clothes
Tips and Tricks if Holi Colour Gets on Your Clothes
रंगों त्योहार होली 4 मार्च 2026 को है. इस पर्व पर लोग एक-दूसरे पर रंग और अबीर-गुलाल डालते हैं. अमीर हों या गरीब सभी लोग रंगों से सराबोर रहते हैं. यदि होली खेलते समय आपके नए कपड़े पर रंग पड़ गया है तो आप चिंता मत कीजिए. हम आपको रंग छुड़ाने का एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, इससे चंद मिनटों में रंग का दाग हो या हल्दी-तेल का छूट जाएगा.
ऐसे हटाएं कपड़ों से रंग के दाग
होली पर कपड़ों पर रंग के दाग लग गए हैं तो आप इसे हटाने के लिए सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक बाल्टी में गुनगुने पानी लें और इसमें आधा कप सफेद सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा को मिलाएं. अब दाग लगे कपड़ों को एक घंटे के लिए इसमें भिगो दें. इसके बाद हलके हाथों से डीटर्जन की मदद से कपड़े को साफ करें दाग हट जाएगा. आप रंग को हटाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. कपड़े पर जहां रंग लगा है, वहां पर टूथपेस्ट लगा दें. इस टूथपेस्ट को 15 मिनटों तक ऐसे ही रहने दें फिर रगड़ कर कपड़े को साफ करें. रंग हट जाएगा. आप नींबू के रस से भी रंग को हटा सकते हैं. कपड़े में जहां भी रग लगा है वहां नींबू लगा कर उसे साफ करें फिर गर्म पानी में कपड़े को धो दें. आप रंग हटाने के लिए दही का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आप पुराना और खट्टा दही को कपड़े पर जहां रंग लगा है, वहां पर लगा दें. इसके बाद आप इसे डिटर्जेंट से साफ कर दें. रंग हट जाएगा.
ऑयल के दाग हटाने का तरीका
ऑयल के दाग हटाने के लिए आप सिरका और पाउडर का उपयोग कर सकते हैं. यदि ऑयल का दाग सूख चुका है तो पानी और सिरका मिलाकर दाग पर लगाएं. इसके बाद पाउडर की एक परत लगाएं और प्रेस करें. गर्मी से पाउडर ऑयल को अब्जॉर्ब कर लेता है. यदि दाग पूरी तरह से नहीं हटे तो कपड़े को धोकर दोबारा इसी प्रक्रिया को दोहराएं. दाग हट जाएगा.
ऐसे हटाएं हल्दी के दाग
हल्दी के दाग हटाने के लिए लिक्विड क्लीनर और ब्रश का उपयोग कर सकते हैं. हल्दी का दाग जहां लगा है उस जगह पर लिक्विड क्लीनर लगाकर हल्के हाथों से ब्रश करें और इसे कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें. यदि दाग पूरी तरह से नहीं हटे तो इस प्रक्रिया को दोहराएं. अंत में कपड़े को धोकर धूप में सुखाएं. धूप में सुखाने से हल्दी के दाग पूरी तरह से गायब हो जाते हैं.
दूसरे कपड़ों का रंग हटाने का तरीका
यदि कपड़ों पर दूसरे कपड़े का रंग लग गया है तो रंग काट नामक पाउडर का उपयोग कर सकते हैं. गर्म पानी में रंग काट डालें और कपड़े को उसमें डुबोएं. लकड़ी के टुकड़े से इसे हिलाएं. ऐसा करने से कुछ मिनटों में रंग हट जाएगा. यह उपाय सफेद कपड़ों पर ही प्रभावी है और इसे रंगीन कपड़ों पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ये टिप्स न केवल प्रभावी हैं, बल्कि आपके कपड़ों को नया जीवन भी देते हैं.