scorecardresearch

Perfect Tea Making: जानी... बच्चों का खेल नहीं चाय बनाना.. टाइमिंग बिगड़ जाए, तो स्वाद खराब हो जाता है

चाय बनाते समय अक्सर लोग जल्दबाज़ी करते हैं, जिसका फल यही होता है कि सही स्वाद नहीं मिल पाता. ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि चाय बनाते समय कब, किस समय कौनसी चीज़ डालनी है.

Perfect Tea Making Perfect Tea Making

सुबह की शुरुआत हो या दिनभर की थकान के बाद एक सुकून भरी चुस्की, चाय हमारे जीवन का अहम हिस्सा है. लेकिन कई बार वही रोज़ की चाय कभी शानदार लगती है तो कभी फीकी या कड़वी. इसका कारण महंगी पत्ती या दूध नहीं, बल्कि चाय बनाने की सही टाइमिंग होती है. अगर टाइमिंग सही हो, तो उन्हीं चीज़ों से तैयार चाय शानदार लगती है और अगर टाइमिंग गलत को तो बस रायता फैल जाता है.

चाय बनाना एक आसान काम लगता है, लेकिन इसका हर एक स्टेप करने का अपना एक टाइम होता है. पानी में चाय पत्ती और फिर उसमें दूध को कब मिलाना है, यही सब है जो एक चाय के स्वाद को जीरो से सौ तक ले जाता है. साथ ही चाय के स्वाद के साथ रंग और खुशबू को तय करता है. एक छोटी सी गलती भी पूरी चाय का फ्लेवर बिगाड़ सकती है.

क्या है पत्ती डालने का परफेक्ट टाइम
अक्सर लोग पानी गर्म करते ही उसमें चाय पत्ती डाल देते हैं, जो एक बड़ी गलती है. सही तरीका तो यह है कि पहले पानी को अच्छी तरह उबाला जाए और फिर उसमें पत्ती डालें. पत्ती डालने के बाद उसे केवल 2–3 मिनट तक ही उबालना चाहिए. ज्यादा देर तक उबालने से चाय कड़वी हो जाती है क्योंकि पत्ती से टैनिन ज्यादा मात्रा में निकल जाता है. जिससे उसके स्वाद में फर्क आ जाता है.
अदरक और मसालों का सही इस्तेमाल

अगर आप चाय में अदरक या इलायची भी डालने सी सोच रहे हैं, तो उसका भी एक टाइम है. इन्हें उबलते पानी में डालना चाहिए ताकि उनका फ्लेवर अच्छे से निकल सके. बहुत जल्दी या बहुत देर से डालने पर इनकी खुशबू और स्वाद या तो बहुत ज्यादा हो जाता है या फिर स्वाद पूरी तरह आ ही नहीं पाता.

दूध और पानी का संतुलन बनाए स्वाद
परफेक्ट चाय के लिए पानी और दूध का बैलेंस बेहद जरूरी है. एक कप चाय के लिए करीब एक हिस्सा पानी तो दो हिस्से दूध के बेहतर होता है. ऐसे में आपकी चाय का रंग भी बेहतर आता है, साथ ही स्वाद को बनता ही है. इसके अलावा जिस दूध को मिला रहे हैं, वह बहुत ठंडा नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे उबलती चाय का तापमान गिरता है और स्वाद पर असर पड़ता है.

कितनी देर बाद मिलाएं चीनी
कई लोग चीनी को बिल्कुल शुरुआत में डाल देते हैं. ऐसे में होता ये हैं कि चीनी चाय को बहुत ज्यादा मीठा कर देती है. बेहतर स्वाद के लिए इसे दूध डालने के बाद मिलाना चाहिए. इससे चीनी सही तरह से घुलती है और चाय का स्वाद अच्छा बनता है.

केवल बिरयानी नहीं चाय को भी दें 'दम'
चाय तैयार होने के बाद उसे तुरंत छानने के बजाय 30 सेकंड के लिए ढककर रखना चाहिए. इस तरीके को दम देना करते हैं. इससे चाय की खुशबू बरकरार रहती है और स्वाद और भी निखर जाता है.