Toilet Cleaning Tips
Toilet Cleaning Tips
घर की सफाई में टॉयलेट की सफाई सबसे अहम होती है. हर कोई टॉयलेट को साफ रखने के लिए महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बर्फ के टुकड़ों का भी टॉयलेट की सफाई में इस्तेमाल किया जाता है. हफ्ते में एक बार जरूरी बर्फ के टुकड़ों को टॉयलेट में डालना चाहिए. इससे टॉयलेट के दाग कम होते हैं. इसके साथ ही बदबू भी दूर होती है.
आइस क्यूब का इस्तेमाल क्यों?
टॉयलेट की सफाई के समय एक समस्या आती है. जैसे ही हम क्लीनर टॉयलेट में डालते हैं, वो बह जाता है. जिससे क्लीनर का टॉयलेट के दागों पर ज्यादा असर नहीं होता है. जबकि टॉयलेट बाउल में बर्फ डालते हैं और उसके ऊपर से क्लीनर डालते हैं तो क्लीनर टॉयलेट की दीवारों पर टिकता है. इससे सफाई आसानी से हो पाती है.
आइस क्यूब का इस्तेमाल कैसे करें?
टॉयलेट में आइस क्यूब कैसे इस्तेमाल करना चाहिए. चलिए बताते हैं.
बर्फ के टुकड़े सख्त होते हैं. ऐसे में जब पानी फ्लश किया जाता है तो ये टॉयलेट की दीवारों पर हल्की रगड़ होती है. इससे टॉयलेट में जमी गंदगी का जमाव ढीला होता है.
सिरका और नींबू के इस्तेमाल से फायदा-
टॉयलेट में नमी और बैक्टीरिया की वजह से बदबू भी आती है. अगर बर्फ के साथ सिरका या नींबू का रस इस्तेमाल किया जाए, तो यह दुर्गंध कम करने में मदद कर सकता है. ठंडा पानी और फ्लश मिलकर सतह को बेहतर तरीके से साफ करते हैं, जिससे टॉयलेट ज्यादा फ्रेश महसूस होता है.
बर्फ का इस्तेमाल कम से कम हफ्ते में एक बार जरूर करना चाहिए. इससे टॉयलेट साफ रहता है और उससे बदबू भी नहीं आती है. लेकिन एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि टॉयलेट में बड़े-बड़े बर्फ के टुकड़े नहीं डालने चाहिए. इससे पाइप फटने का डर रहता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. GNTTV.COM इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ये भी पढ़ें: