scorecardresearch

दुनिया का सबसे अजीब रेस्टोरेंट! कमोड में परोसा जाता है खाना, फिर भी महीनों पहले हो जाती है बुकिंग

ताइवान का मॉडर्न टॉयलेट रेस्टोरेंट दुनियाभर में मशहूर है. यहां ग्राहकों को सामान्य कुर्सियों की जगह टॉयलेट सीट जैसी सीटों पर बैठाया जाता है, जबकि खाना और ड्रिंक्स कमोड, यूरिनल और बाथटब के आकार वाले बर्तनों में परोसे जाते हैं.

Modern Toilet Theme Restaurant - Photo: modern-toilet-restaurant Modern Toilet Theme Restaurant - Photo: modern-toilet-restaurant
हाइलाइट्स
  • कमोड में परोसा जाता है खाना

  • एक जापानी कॉमिक से आया था आइडिया

दुनियाभर में थीम कैफे और रेस्टोरेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है. कहीं लोग जेल जैसी सेल में बैठकर खाना खाते हैं तो कहीं जंगल या समुद्र जैसा माहौल तैयार किया जाता है. लेकिन ताइवान में एक ऐसा रेस्टोरेंट भी है, जहां पहुंचने के बाद लोग सबसे पहले यही सोचते हैं कि यहां खाना है या बाथरूम करना है? यही अजीबोगरीब थीम इस रेस्टोरेंट को दुनियाभर में मशहूर बना चुकी है.

कुर्सी नहीं, कमोड पर बैठकर खाते हैं लोग
ताइवान के मॉडर्न टॉयलेट रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी खासियत इसकी टॉयलेट थीम है. यहां सामान्य कुर्सियों की जगह टॉयलेट सीट जैसी सीटों पर बैठकर खाना खाया जाता है. इतना ही नहीं, कई डिश और डेजर्ट कमोड, यूरिनल और बाथटब के आकार वाले बर्तनों में परोसे जाते हैं. इतना ही नहीं यहां के मेन्यू का नाम भी आपकोसिर पकड़ने पर मजबूर कर देगा.

पहली बार आने वाले ज्यादातर कस्टमर पहले तो चौंक जाते हैं, लेकिन कुछ ही देर में यही अनोखा अनुभव उनके लिए यादगार बन जाता है. कई लोग यहां सिर्फ खाना खाने नहीं, बल्कि फोटो और वीडियो बनाने भी पहुंचते हैं.

एक जापानी कॉमिक से आया था आइडिया
इस अनोखे रेस्टोरेंट की शुरुआत साल 2004 में हुई थी. इसके संस्थापक को एक जापानी कॉमिक पढ़ते समय टॉयलेट थीम पर रेस्टोरेंट बनाने का आइडिया आया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Baochi (@baochitravel)

 

शुरुआत में उन्होंने एक छोटी-सी दुकान खोली, जहां आइसक्रीम और कुछ स्नैक्स टॉयलेट के आकार वाले बर्तनों में परोसे जाते थे. ग्राहकों को यह कॉन्सेप्ट इतना पसंद आया कि धीरे-धीरे यह एक बड़े थीम रेस्टोरेंट में बदल गया और इसकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई.

दीवारों से लेकर बर्तनों तक... हर जगह बाथरूम का एहसास
रेस्टोरेंट का पूरा इंटीरियर भी इसी थीम पर बनाया गया है. दीवारों पर बाथरूम जैसी टाइल्स, पाइप और सजावटी सामान लगाए गए हैं. अंदर कदम रखते ही ऐसा महसूस होता है जैसे किसी आधुनिक वॉशरूम में पहुंच गए हों. हालांकि, थीम भले ही मजाकिया हो, लेकिन खाने की क्वालिटी और साफ-सफाई के मामले में यहां किसी तरह का समझौता नहीं किया जाता.

कुछ लोग हंसते हैं, कुछ को आती है घिन
रेस्टोरेंट के मैनेजर के मुताबिक, यहां सबसे ज्यादा युवा आते हैं, जिन्हें कुछ नया और अलग अनुभव पसंद होता है. वे दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाते हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं. हालांकि, हर किसी के लिए यह अनुभव आसान नहीं होता. कई ग्राहकों का कहना है कि खाना स्वादिष्ट होता है, लेकिन कमोड के आकार के बर्तन देखकर शुरुआत में थोड़ी झिझक और घिन भी महसूस होती है.

ये भी पढ़ें: