Tonk News
Tonk News
राजस्थान के टोंक में एक ऐसी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां दूल्हन किसी लग्जरी कार में नहीं, बल्कि आसमान से उतरी. अपने दादा की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए एक पोता अपनी दुल्हन को शाही अंदाज में लेकर पहुंचा. जब दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से जमीन पर उतरे, तो न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा इलाका इस अनोखे नजारे को देखने उमड़ पड़ा.
आसमान से उतरी दुल्हन-
आसमान में गूंजती गड़गड़ाहट और हेलीकॉप्टर को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी. ये भीड़ टोंक में एक बहू के स्वागत के लिए उमड़ी थी. टोंक के हाउसिंग बोर्ड के रहने वाले सत्यनारायण शर्मा के बेटे आशीष की शादी जयपुर के ब्रह्मपुरी में हुई. लेकिन विदाई के वक्त जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया.
हेलिकॉप्टर से आई दुल्हन-
दूल्हा आशीष शर्मा अपनी नई नवेली दुल्हन मनीषा को विदा कराकर सीधे हेलीकॉप्टर से टोंक के पवेलियन मैदान पहुंचा. जैसे ही हेलीकॉप्टर जमीन पर उतरा, वहां मौजूद परिवार के लोग खुशी से झूम उठे. हर कोई इस शाही स्वागत को अपने मोबाइल में कैद करने के लिए बेताब दिखा.
मेरे लिए सरप्राइज था- दुल्हन
दूल्हन मनीषा शर्मा ने बताया कि मेरे लिए ये बिल्कुल सरप्राइज था. मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मैं पहली बार हेलीकॉप्टर में बैठी हूं. मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है.
पोते ने दादा की इच्छा पूरी की-
इस शाही विदाई को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से उतरे और फिर अपने घर के लिए रवाना हुए. दादा की इच्छा ने पोते की शादी को न केवल यादगार बना दिया, बल्कि पूरे इलाके में ये शादी टॉक ऑफ द टाउन बन गई है.
अक्सर हमने सुना है कि शादियां यादगार होती हैं, लेकिन जब सपनों में अपनों की इच्छा जुड़ जाए, तो वो पल ऐतिहासिक बन जाते हैं. आशीष और उनकी दुल्हन मनीषा के लिए ये सफर यकीनन जिंदगी भर याद रहने वाला होगा.
(मनोज तिवारी की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: