5 सबसे महंगे गुलाब
5 सबसे महंगे गुलाब
Rose day 2026 बैलेंटाइन वीक आज से शुरू हो रहा है. इस हफ्ते का पहला दिन रोज डे के साथ मनाया जाता है. आज के दिन मार्केट में लाल गुलाब (Red Rose) की खरीदारी खूब होती है, जिसकी कीमत 30 रुपए से लेकर 50 रुपए तय की जाती है. इस दुनिया में कुछ गुलाब ऐसे भी हैं जिनकी कीमत लाखों और करोड़ों में है.
हालांकि यह सभी गुलाब केवल फूल नहीं हैं, हाई सोसाइटी में लग्जरी और स्टेटस का प्रतीक माने जाते हैं. आइए जानते हैं उन 5 महंगे गुलाब के बारे में, जिनकी कीमत में अच्छे-खासे अपार्टमेंट आप खरीद सकते हैं.
जूलियट रोज
इस गुलाब को फूलों की रानी कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इस फूल को उगाने में लगभग 15 साल का वक्त लगा था. इस फूल को मशहूर ब्रीडर डेविड ऑस्टिन ने तैयार किया था. 2006 में चेल्सी फ्लावर शो में इस गुलाब की कीमत 15.8 मिलियन डॉलर आंकी गई थी, जिसकी भारत में आज के वक्त में कीमत लगभग 140 करोड़ के आस-पास होगी.
ब्लैक बाकारा
ये फूल रंग में बहुत गहरा लाल होता है, जो की इसकी खासियत भी है. समझ लीजिए कि इतना गाढ़ा कि कई बार ये काले रंग सा लगता है लेकिन होता नहीं है. बाजार में इसकी कीमत लगभग 70 डॉलर तक हो सकती है.
जूलिया चाइल्ड रोज
दरअसल इस गुलाब का नाम मशहूर शेफ जूलिया चाइल्ड पर रखा गया. इसका रंग गहरा पीला होता है, जो इस फूल को और खास बनाता है. इसकी एक और खासियत है, इस फूल में से बटर जैसी मीठी खुशबू आती है जिसके कारण ये फूल ज्यादा मशहूर है. इसकी कीमत आम तौर पर 55 से 75 डॉलर तक जा सकती है.
ईडन रोज
गुलाब की ये प्रजाति अपनी बड़ी और परतदार पंखुड़ियों के लिए काफी फैमस है. इस फूल को पियरे डी रोंसार्ड भी कहते हैं. इस फूल का रंग गुलाबी और सफेद होता है, जो आकर्षण का सबसे प्रमुख कारण है. इस फूल की कीमत 64 से 85 डॉलर के बीच में होती है.
स्वीट जूलियट
इस गुलाब का रंग हल्का गुलाबी होता है, जो किसको पसंद नहीं आएगा. इस फूल से फ्रूटी की खुशबू आती है और बाजार में इसकी कीमत 24.86 डॉलर है.
इन फूल की कीमत इतनी ज्यादा इनकी सुंदरता के कारण नहीं है बल्कि इनकी दुर्लभता के कारण है. इनके महंगे होना का कारण इनकी खुशबू, रिसर्च और ब्रीडिंग में लगे समय से तय की जाती है.
हालांकि अगर आप अपने खास इंसान को 30 रुपए वाला गुलाब भी देंगे तो उनके चेहरे पर करोड़ों की मुस्कान अपने आप आ जाएगी. इस रोज डे उन्हें एक गुलाब गिफ्ट कर के तो देखें.
ये भी पढ़ें