Reasons Avoid Wall Mounting
Reasons Avoid Wall Mounting
नया टीवी खरीदने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इसे दीवार पर लगाया जाए या टेबल और स्टैंड पर रखा जाए. दीवार पर लगा टीवी देखने में काफी अच्छा और कमरे को मॉडर्न लुक देता है. लेकिन हर किसी के लिए यह सही विकल्प हो, ऐसा जरूरी नहीं है. खासकर अगर आप टीवी के साथ गेमिंग कंसोल, साउंडबार या सेट-टॉप बॉक्स इस्तेमाल करते हैं, तो वॉल माउंट बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. ऐसे में अगर आप भी टीवी को वॉल माउंट कराने का सोच रहे हैं, तो पहले इसके कुछ नुकसान जान लें...
तारों का झंझट बढ़ सकता है
दीवार पर टीवी लगाने के बाद सबसे ज्यादा दिक्कत तारों को लेकर आती है. टीवी के पीछे HDMI और दूसरे पोर्ट दिए होते हैं. इनमें प्लेस्टेशन, सेट-टॉप बॉक्स, साउंडबार या स्ट्रीमिंग डिवाइस लगाए जाते हैं. जब टीवी दीवार से चिपका हुआ हो, तो इन पोर्ट्स तक हाथ पहुंचाना आसान नहीं होता. कोई केबल निकालनी हो या नई केबल लगानी हो, तो टीवी को हटाने की जरूरत पड़ सकती है. वहीं, टीवी से निकलते तार अगर खुले रहें, तो कमरे का पूरा लुक खराब हो सकता है. इन्हें छिपाने के लिए अलग से वायर कवर या ट्रंकिंग करवानी पड़ती है.
कमरे का सेटअप बदलना हो तो दिक्कत
आज टीवी जिस दीवार पर अच्छा लग रहा है, जरूरी नहीं कि कुछ महीने बाद भी वहीं अच्छा लगे. अगर आप सोफे या कमरे का फर्नीचर दूसरी जगह करना चाहते हैं, तो दीवार पर लगा टीवी परेशानी बन सकता है. टीवी को दूसरी दीवार पर लगाने के लिए फिर से ड्रिलिंग करवानी पड़ेगी. पुरानी दीवार पर किए गए छेद भी दिखाई दे सकते हैं.
टीवी का एंगल बदलना आसान नहीं
दीवार पर फिक्स टीवी को अपनी सुविधा के हिसाब से घुमाना या उसकी ऊंचाई बदलना आसान नहीं होता. इसके लिए अलग से एडजस्टेबल और महंगा माउंट लगाना पड़ सकता है.
स्टैंड पर रखने के हैं कई फायदे
अगर आप टीवी को स्टैंड पर रखते हैं, तो जरूरत के हिसाब से उसकी जगह बदल सकते हैं. आफ्टरमार्केट VESA स्टैंड या पहियों वाला फ्लोर स्टैंड इसमें काफी काम आ सकता है. इन्हें आसानी से इधर-उधर किया जा सकता है और कई स्टैंड में टीवी की ऊंचाई और एंगल भी बदला जा सकता है. इन स्टैंड में सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और दूसरे डिवाइस रखने की जगह भी मिल जाती है. इससे पूरा सेटअप ज्यादा साफ-सुथरा दिखता है.
ये भी पढ़ें: