scorecardresearch

पतियों को छोड़ फरार हुईं दो सहेलियां? आपस में शादी का दावा, 'माई वाइफ' चैट से खुला राज!

भगढ़ की लक्ष्मण कॉलोनी निवासी मंजू (25) की शादी वर्ष 2020 में पलवल के सन्नी से हुई थी. वहीं, मंजू की बचपन की सहेली रीना की शादी भी 2020 में गुरुग्राम (पटौदी) के मुमताजपुर निवासी वेदपाल के साथ हुई थी.

Advertisement
Married Women Flee Together: AI Image Married Women Flee Together: AI Image

हरियाणा में दो शादीशुदा सहेलियों के अपने पतियों और परिवार को छोड़कर एक साथ फरार होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दोनों महिलाएं अपने चार बच्चों के साथ घर से गायब हुई हैं. परिजनों का आरोप है कि वे अपने साथ करीब 9 लाख रुपए के सोने के गहने और नकदी भी ले गईं. पतियों का दावा है कि दोनों महिलाओं के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध था और अब उन्होंने आपस में शादी कर ली है. हालांकि, पुलिस ने इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

21 अगस्त को दोनों घरों से हुईं गायब
पलवल के रहने वाले सन्नी की शादी 2020 में बल्लभगढ़ की लक्ष्मण कॉलोनी निवासी मंजू (25) से हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं. 21 अगस्त को मंजू अपने 4 साल के बेटे और 2 साल की बेटी के साथ अचानक घर से गायब हो गई. परिजनों के मुताबिक, वह करीब 4 लाख रुपए के गहने और नकदी भी साथ ले गई.

जब परिवार ने उसकी तलाश शुरू की तो मंजू की बचपन की सहेली रीना का भी पता नहीं चला. रीना की शादी 2020 में गुरुग्राम के पटौदी इलाके के मुमताजपुर निवासी वेदपाल से हुई थी. वह भी अपनी 4 साल की बेटी और डेढ़ साल के बेटे के साथ घर से गायब थी. परिवार का कहना है कि रीना करीब 5 लाख रुपए के गहने और नकदी लेकर गई.

WhatsApp चैट ने बढ़ाया शक
दोनों महिलाओं के एक साथ गायब होने के बाद परिजनों को उनके रिश्ते पर शक हुआ. इसके बाद कॉल रिकॉर्ड और WhatsApp चैट की जांच की गई. पतियों के मुताबिक, चैट में दोनों एक-दूसरे को 'माई क्यूट वाइफ', 'माई लव' और 'बाबू' जैसे नामों से बुलाती थीं. दोनों के बीच घंटों बातचीत भी होती थी.

परिजनों के मुताबिक, मंजू और रीना 12वीं तक साथ पढ़ी थीं. इसलिए दोनों की दोस्ती को परिवार सामान्य मानता रहा. लेकिन चैट सामने आने के बाद पतियों ने दोनों के बीच प्रेम संबंध होने और शादी करने का दावा किया.

पति बोले- साथ रहें तो कोई ऐतराज नहीं
दोनों पतियों ने कहा कि अगर उनकी पत्नियां साथ रहना चाहती हैं तो उन्हें इस पर ऐतराज नहीं है. उनकी सबसे बड़ी चिंता चारों बच्चों को लेकर है. उन्होंने पुलिस से बच्चों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है.

पुलिस कर रही मोबाइल लोकेशन की जांच
मामले में पलवल की भवन कुंड चौकी और गुरुग्राम के पटौदी थाने में गुमशुदगी समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस दोनों महिलाओं की मोबाइल लोकेशन और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों की मदद से तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: