Representative Image
Representative Image
फेंगशुई और वास्तु शास्त्र दोनों ही हमारे आसपास की एनर्जी को बैलेंस करने की बात करते हैं, लेकिन इन दोनों के उपाय अलग-अलग होते हैं. फेंगशुई के अनुसार हमारे घर में रखी हर चीज पॉजिटिव या नेगेटिव एनर्जी पैदा करती है, जिसका सीधा प्रभाव हमारे मन और आस-पास पड़ता है. यही वजह है कि जब घर में बेकार या खराब सामान जमा होने लगता है, तो मन में भारीपन, चिड़चिड़ापन और घर के माहौल में तनाव बढ़ने लगता है. इसलिए घर में पॉजिटिव एनर्जी को लाने के लिए इन उपाय को अपनाना चाहिए.
फेंक दें खराब सामान
फेंगशुई यह मानता है कि घर की अव्यवस्था जीवन में बाधाओं को बढ़ाती है. जब हम खराब चीजों को संभालकर रखते हैं, तो वे न केवल जगह घेरती हैं बल्कि पॉजिटिव एनर्जी को आने से भी रोकती है. इसलिए समय-समय पर घर की सफाई और बेकार वस्तुओं को हटाना बेहद जरूरी है.
बंद या टूटी घड़ी का असर
घर में रखी बंद या टूटी घड़ी को फेंगशुई में अशुभ माना गया है. यह एक तरह से ठहराव और रुकावट को दर्शाती है. जिससे जीवन की प्रगति पर असर पड़ता है. ऐसी घड़ियां नेगेटिव एनर्जी फैलाती हैं. इसलिए हमेशा चलती हुई घड़ी रखना बेहतर माना जाता है.
टूटे बर्तनों से बिगड़ते हैं रिश्ते
टूटे या चिपके हुए बर्तनों को संभालकर रखना कई लोगों की आदत होती है, लेकिन फेंगशुई इसे गलत मानता है. ऐसे बर्तन घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ाते हैं और रिश्तों में टेंशन पैदा कर सकते हैं. साफ-सुथरा घर मानसिक शांति और पॉजिटिव सोच को बढ़ावा देता है.
टूटा शीशा होता है अशुभ
टूटा हुआ शीशा न केवल देखने में खराब लगता है बल्कि इसे नेगेटिव एनर्जी का सोर्स भी माना जाता है. यह घर की खुशियों पर असर डाल सकता है और मानसिक स्थिति पर भी असर डालता है. इसलिए इसे तुरंत हटाना ही बेहतर होता है.
पुराने और टूटे फुटवियर का असर
टूटे हुए जूते-चप्पल भी घर के वातावरण को भारी बना देते हैं. अक्सर लोग इन्हें जुड़वाने के इरादे से रख लेते हैं, लेकिन ये लंबे समय तक पड़े रहते हैं और नेगेटिव एनर्जी को बढ़ाते हैं. इससे घर में तनाव और मनमुटाव की स्थिति बन सकती है.