scorecardresearch

कपड़े उतारो और पैसे कमाओ! वडोदरा के फ्लैट में चल रहा था न्यूड वीडियो कॉलिंग रैकेट, 10वीं पास युवक ने बनाया नेटवर्क, कमाई 50-50 बांटता था

पुलिस ने आरोपी मनीष पढियार को गिरफ्तार किया है, जो वडोदरा के मांजलपुर स्थित एक रिहायशी फ्लैट में युवतियों को बुलाकर न्यूड वीडियो कॉल का रैकेट चला रहा था. फ्लैट में मौजूद युवतियां ग्राहकों की मांग के अनुसार अश्लीलता दिखाती थीं.

Advertisement
Nude Video Call Racket Nude Video Call Racket
हाइलाइट्स
  • वडोदरा में एक कमरे में चल रहा था यह खेल

  • 10वीं पास युवक ने ऐप बनाकर धंधा शुरू किया

वडोदरा में एक फ्लैट को ऐसा ऑनलाइन ऑफिस बना दिया गया, जहां नौकरी का काम कंप्यूटर पर नहीं बल्कि वीडियो कॉल पर अश्लील कंटेंट दिखाना था. पुलिस ने मांजलपुर इलाके में छापा मारकर न्यूड वीडियो कॉलिंग के इस रैकेट का खुलासा किया है. आरोपी युवतियों को फ्लैट में बुलाता था और ऐप के जरिए ग्राहकों से पैसे लेकर वीडियो कॉल करवाता था. पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष पढियार को गिरफ्तार किया है.

प्रकृति फ्लैट्स की तीसरी मंजिल पर चल रहा था खेल
मामला मांजलपुर इलाके के प्रकृति फ्लैट्स का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक रिहायशी फ्लैट में युवतियों को रखकर ऑनलाइन अश्लील गतिविधियां कराई जा रही हैं. इसके बाद पुलिस ने 11 अगस्त को कार्रवाई की. पुलिस के मुताबिक, फ्लैट की तीसरी मंजिल पर आरोपी मनीष पढियार यह पूरा नेटवर्क चला रहा था. वह युवतियों को वहां बुलाता था और उनसे ऐप पर ग्राहकों से वीडियो कॉल करवाता था.

ग्राहक करते थे 500 से 5000 रुपए तक का रिचार्ज
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी Stripchat ऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था. ग्राहक पहले 500 से 5000 रुपए तक का रिचार्ज करते थे. इसके बदले उन्हें ऐप पर कॉइन्स मिलते थे. इसके बाद ग्राहक वीडियो कॉल करता और युवती स्क्रीन पर दिखाई देती थी. कॉल जितनी देर चलती, ग्राहक के अकाउंट से उतने ही कॉइन्स कम होते जाते थे. पुलिस के अनुसार, ग्राहकों की मांग के मुताबिक युवतियां अश्लील गतिविधियां करती थीं.

कमाई का 50% आरोपी रखता था
पुलिस के मुताबिक, इस काम से मिलने वाली रकम में युवतियों और आरोपी के बीच 50-50 प्रतिशत हिस्सा बांटा जाता था. युवतियों से मिलने वाली रकम आरोपी के खाते में ट्रांसफर करवाई जाती थी और इसके बाद वह अपना कमीशन रखता था. आरोपी पहले भी कॉल सेंटर चलाता था. इसी दौरान उसके संपर्क में आई एक युवती को उसने इस काम में शामिल किया. जांच में गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती का नाम भी सामने आया है, जो एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

इसी कमाई से 11 लाख रुपए का फ्लैट खरीदा
पुलिस के मुताबिक, मनीष ने इस गैर-कानूनी गतिविधि से हुई कमाई से वडोदरा में करीब 11 लाख रुपए का फ्लैट खरीदा था. इसी फ्लैट में पूरा नेटवर्क चलाया जा रहा था. अब पुलिस आरोपी के बैंक खातों, मोबाइल फोन और ऐप से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नेटवर्क कब से चल रहा था और इससे कितने लोग जुड़े हैं.

पुलिस को ब्लैकमेल और धोखाधड़ी की भी आशंका
वडोदरा पुलिस के F डिविजन के ACP विमल गामित ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्लैट में युवतियों को किराए पर रखकर ऑनलाइन ग्राहकों को आकर्षित किया जाता है. जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई और आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं ग्राहकों या युवतियों के साथ धोखाधड़ी अथवा ब्लैकमेलिंग तो नहीं की गई.

ये भी पढ़ें