scorecardresearch

VIDEO : बिकिनी पहने पर्यटकों के बीच साड़ी में पहुंची महिला, हैरान हो गए लोग

इस वीडियो में समुद्र तट पर कई बिकनी पहने पर्यटकों के बीच एक अकेली महिला साड़ी पहने नजर आ रही है, महिला का पहनावा लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

In the clip, a woman is wearing a saree while strolling on a beach. In the clip, a woman is wearing a saree while strolling on a beach.

आप दुनिया में कही भी जाएं अपने देश का प्रतिनिधित्‍व करते हैं, और अपने कल्चर अपनी शैली को दर्शाने के लिए सबसे अच्छा जरिया होता है आपका पहनावा. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें किसी बाहर देश में बिकनी पहने मस्ती करती महिलाओ के बीच एक महिला साड़ी पहने हुए नजर आ रही है. वीडियो देखकर ये पता चलता है कि ये वीडियो भारत से बाहर का है. 

समुद्र तट पर बिकिनी पहने महिलाओं के बीच यह अकेली महिला  है जो साड़ी पहने हुए नजर आ रही है. महिला का पहनावा ही इस वीडियो को खास बनाता है. 

इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और अब तक इसे 99 हजार से ज्यादा व्‍यूज मिल चुके हैं , ये वीडियो ट्वीटर पर भी खूब शेयर किया जा रहा है.  कई यूजर्स ने विदेश की यात्रा के दौरान  अपनी परंपरागत ड्रेस पर कायम रहने के लिए महिला की खूब तारीफ की है.  

विदेशों में साड़ी पहनने की बात करें तो कुछ महीने पहले सैकड़ो महिलाएं एक मीटिंग में साड़ी पहन कर आई थ, जिसमें से ज्‍यादा डॉक्‍टर और बैंकर थीं, महिलाओं को उनके कपड़ों के लिए खूब तारीफें मिली थी.