scorecardresearch

Viral video: दुनिया की मशहूर इमारत पर चढ़े कपल,1,454 फीट की ऊंचाई पर इश्क का इजहार... लेकिन प्रपोजल पड़ गया भारी!

अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक रूसी कपल ने दुनिया की सबसे मशहूर इमारतों में शामिल एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चढ़कर प्रपोज किया. इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

viral couple viral couple

प्यार में लोग यादगार पल बनाने के लिए कई अनोखे तरीके अपनाते हैं, लेकिन कभी-कभी यही कोशिश बड़ी मुसीबत बन जाती है. अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक रूसी कपल ने दुनिया की सबसे मशहूर इमारतों में शामिल एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चढ़कर प्रपोज किया. इस खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, लेकिन रोमांटिक पल के कुछ ही देर बाद दोनों के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे जान आपके होश उड़ जाएंगे.

बिना सेफ्टी गियर के पहुंचे इमारत की चोटी पर
यह घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है. रूफटॉप स्टंट्स के लिए मशहूर 33 वर्षीय एंजेला निकोलाउ और 32 वर्षीय इवान कुजनेत्सोव बिना किसी सुरक्षा उपकरण के एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के सबसे ऊंचे हिस्से यानी स्पायर पर पहुंच गए. यह जगह जमीन से करीब 1,454 फीट की ऊंचाई पर है. इतनी ऊंचाई पर बिना सुरक्षा चढ़ना बेहद जोखिम भरा माना जाता है.

ऊंचाई पर किया प्रपोज
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ने ऊपर पहुंचने के बाद एक काला बैनर लहराया. उस पर मशहूर संगीतकार जिमी हेंड्रिक्स का संदेश लिखा था कि जब प्यार की ताकत सत्ता के मोह से बड़ी हो जाएगी, तब दुनिया में शांति आएगी. इसके बाद इवान घुटनों के बल बैठ गए और फिल्मी अंदाज में एंजेला को प्रपोज किया. एंजेला ने अंगूठी पहनने के बाद अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं.



प्रपोजल के तुरंत बाद पुलिस ने लिया एक्शन
हालांकि, रोमांटिक पल ज्यादा देर तक नहीं चल पाया. सूचना मिलने पर न्यूयॉर्क पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया. इस घटना के कारण एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के ऑब्जर्वेशन डेक को कुछ समय के लिए खाली कराना पड़ा. पुलिस का हेलीकॉप्टर भी निगरानी के लिए भेजा गया. कपल पर बिना अनुमति प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने, खतरनाक तरीके से स्टंट करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए हैं. इमारत प्रबंधन ने कहा कि प्रपोजल के लिए ऑब्जर्वेशन डेक सुरक्षित जगह है, लेकिन इस तरह जान जोखिम में डालने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती.

पहले भी कर चुके हैं ऐसे स्टंट
बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब इस कपल ने ऐसा खतरनाक कारनामा किया हो. साल 2024 में रिलीज हुई नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री Skywalkers, A Love Story में भी दोनों नजर आए थे. उस दौरान उन्होंने मलेशिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत मर्डेका 118 टावर पर चढ़कर दुनिया का ध्यान खींचा था.

ये भी पढ़ें: