Viral Girl Monalisa
Viral Girl Monalisa
मोनालिसा महाकुंभ मेले में अपनी नीली आंखों की वजह से वायरल हुई थी. इसके बाद से ही वो लगातार चर्चा में रही. फिल्मों में काम करने को लेकर खबरें आती रही. लेकिन अब मोनालिसा को पुलिस स्टेशन जाना पड़ा है. मोनालिसा को अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए पुलिस स्टेशन का चक्कर लगाना पड़ा है. मोनालिसा की मोहब्बत को फैमिली वालों की रजामंदी नहीं है.
पुलिस स्टेशन पहुंची मोनालिसा-
वायरल गर्ल मोनालिसा केरल में एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. उनकी फिल्म की शूटिंग तिरुवनंतपुरम में चल रही है. इसी दौरान वायरल गर्ल अपने प्रेमी के साथ थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंच गई. मोनालिसा ने पुलिस से मदद मांगी. दरअसल मोनालिसा अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती हैं. लेकिन उनकी फैमिली को ये रिश्ता मंजूर नहीं है. इसी वजह से मोनालिसा थाने पहुंच गई.
मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड से करना चाहती हैं शादी-
मोनालिसा ने थाने में जाकर पुलिस से गुहार लगाई है. मोनालिसा ने पुलिस से कहा कि उसका परिवार उसके रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहा है. मोनालिसा का प्रेमी मुस्लिम समुदाय से आता है. उनका प्रेमी उत्तर भारत का रहने वाला है. मोनालिसा की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके माता-पिता को थाने बुलाया. पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं. इसलिए फैमिली कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती.
महाकुंभ में हुई थी वायरल-
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में मोनालिसा सुर्खियों में आई थी. मोनालिसा की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. मोनालिसा महाकुंभ में रुद्राक्ष और मालाएं बेच रही थी. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मोनालिसा रातों-रात पॉपुलर हो गई. वायरल होने के बाद मोनालिसा के साथ फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ लगने लगी थी.
सोशल मीडिया ने मोनालिसा को स्टार बना लिया. मोनालिसा को बॉलीवुड में भी मौका मिला. उनको फिल्म में काम करने का मौका मिला.
कहां की रहने वाली है मोनालिसा-
वायरल गर्ल मोनालिसा घुमक्कड़ जाति से आती हैं. उनका पूरा नाम मोनालिसा घोसले है. वो मध्य प्रदेश के खरगोन के पर्यटन नगर महेश्वर के वार्ड नंबर-9 की रहने वाली हैं.
(शिबि की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: