सुहागरात इन ट्रेन
सुहागरात इन ट्रेन
सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय रेलवे के फर्स्ट एसी कोच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ट्रेन का एक निजी फर्स्ट एसी कूपे किसी लग्जरी हनीमून सुइट से कम नहीं दिख रहा. फूलों, गुब्बारों, गुलाब की पंखुड़ियों और रोमांटिक सजावट से सजे इस केबिन को देखकर लोग हैरान हैं. इंटरनेट पर कई यूजर्स इसे 'चलता-फिरता हनीमून सुइट' और 'सुहागरात ऑन व्हील्स' तक कह रहे हैं.
फूल, गुब्बारे और 'LOVE YOU' से सजा पूरा कूपे
वायरल वीडियो में फर्स्ट एसी का निजी कूपे पूरी तरह बदला हुआ नजर आता है. केबिन की छत पर लाल, सफेद और गुलाबी गुब्बारे लगाए गए हैं. दीवारों पर फूलों की सजावट, हार्ट शेप डेकोरेशन और पर्दे लगाए गए हैं. वहीं बर्थ पर गुलाब की पंखुड़ियों से दिल का आकार बनाया गया है. इसके अलावा फेयरी लाइट्स, ताजे फूल, मोमबत्तियां और 'LOVE YOU' लिखा साइनबोर्ड भी दिखाई देता है, जिससे पूरा माहौल किसी रोमांटिक सुइट से कम नहीं लग रहा है.
वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने इसे तेजी से शेयर करना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने इस अनोखे सरप्राइज की तारीफ की और कहा कि नए शादीशुदा जोड़े के लिए यह यादगार पल होगा. वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में इसे 'सुहागरात एक्सप्रेस' और 'हनीमून ऑन व्हील्स' का नाम दे दिया.
कुछ लोगों ने उठाए सुरक्षा से जुड़े सवाल
जहां एक ओर वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा, वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स ने सवाल भी उठाए. लोगों का कहना है कि ट्रेन के अंदर इस तरह की सजावट की अनुमति है या नहीं, इस पर रेलवे को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए. कुछ लोगों ने मोमबत्तियों, गुब्बारों और सजावटी सामान को लेकर सुरक्षा और साफ-सफाई से जुड़े सवाल भी खड़े किए.
रेलवे के फर्स्ट एसी कूपे की खासियत
भारतीय रेलवे का फर्स्ट एसी कूपे वैसे भी यात्रियों को सबसे ज्यादा प्राइवेसी देने वाली श्रेणियों में गिना जाता है. इसमें दो बर्थ वाला लॉक होने वाला निजी केबिन मिलता है, जिसे कई यात्री खास मौकों जैसे शादी की सालगिरह, जन्मदिन या अन्य निजी समारोह के लिए पसंद करते हैं. हालांकि इस वायरल वीडियो ने पहली बार इस तरह की सजावट को लेकर देशभर में चर्चा छेड़ दी है.
ये भी पढ़ें