scorecardresearch

Viral Video: युवक का दावा हाई सैलरी के पीछे भागना... मतलब जाल में फंसना... जानें आखिर क्यों कहा ऐसा?

अक्सर लोग चाहते हैं कि उनकी सैलरी ज्यादा से ज्यादा हो, जिसके लिए वह मेहनत करते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया जिसमें युवक ने दावा किया है कि हाई सैलरी आपके लिए ठीक नहीं है.

Image Source: @ mohit26091989 Image Source: @ mohit26091989

जहां एक तरफ नौकरीपेशा लोग ज्यादा सैलरी की चाह रखते हैं... वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक का कहना है कि 'हाई सैलरी' एक जाल है. दरअसल वह कहते हैं कि लोग ज्यादा से ज्याद सैलरी की चाह में घर-परिवार, हेल्थ को पीछे छोड़ते जाते हैं और एक भेड़ चाल चलते हैं. जो आखिर में एक ऐसी जगह पहुंची हैं, जहां पहले से ऐसे लोग मौजूद है जो सबकुछ त्याग अपनी नौकरी में लगे पड़े हैं. ऐसे में कंपिटीशन हाई जो जाता है.

दरअसल यह वीडियो मुबंई के रहने वाले एक युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. साथ ही इसमें वह सैलरी को लेकर काफी बात करते हैं. साथ ही बताते हैं कि किस तरह आपको खुद को फ्यूचर के लिए मैनेज करना चाहिए.

कितनी सैलरी है काफी?

वीडियों में वह कहते हैं कि लाख दो लाख प्रति महीने की सैलरी काफी होती है, क्योंकि इसमें आपके बेसिक नीड्स के साथ-साथ थोड़ी लग्जरी भी पूरी हो जाती है. लेकिन अगर और ज्यादा सैलरी के पीछे भागते हैं, तो आप काफी कुछ पीछे छोड़ देते हैं.

क्यों न भागें सैलरी के पीछे?

वह बताते हैं कि ज्यादा सैलरी के पीछे भागने का मतलब है कि घर-परिवार, सेेहत आदि से समझौता करना. साथ ही आप अगर इस दौड़ में भागते भी हैं, तो कंपिटीशन पहले ही बहुत हैं, क्योंकि ऐसे बहुत लोग हैं जो सबकुछ त्याग कर सैलरी के चक्कर में खुद को बर्न कर रहे हैं. ऐसा में यह रैट रेस बेकार हो जाती है और आप काफी कुछ मिस जाते है.

क्या करें फिर?

वह वीडियो में बताते हैं कि आप सैलरी के पीछे भागने के बजाए स्किल्स सीखने के पीछे भागे. ऐसे स्किल जो 10-15 साल बाद फ्यूचर में आपके काम आएं. इसका फायदा यह होगा कि अगर आप नौकरी छोड़ अपना कुछ काम करते हैं, तो यह स्किल आपके उस समय काम आएंगे और इन्हें सीखने की आपको जरूरत नहीं पड़ेगी.

पर ध्यान देने वाली बात है कि यह व्यक्ति की नीजि राय है. हर किसी की परिस्थिति एक जैसी नहीं होती. इस वजह से कुछ के लिए सैलरी के पीछे भागना बेहतर ऑप्शन हो सकता है.