scorecardresearch

शादी का ये विज्ञापन छपते ही हो गया वायरल, सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को पढ़कर आ जाएगा गुस्सा

भारत में 90 फीसदी शादियां परिवारों के बीच तय की जाती हैं. हर किसी को अपने से बेहतर पार्टनर की तलाश होती है. इसी चक्कर में लोग कभी-कभी ऐसे विज्ञापन दे देते हैं, जो वायरल हो जाता है. इन दिनों अखबार का मैट्रिमोनियल विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को छोड़कर कोई भी चलेगा.

शादी का विज्ञापन शादी का विज्ञापन
हाइलाइट्स
  • चर्चा का विषय बना शादी का विज्ञापन

  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स से ये कैसी दुश्मनी

अखबारों में मनचाहे दूल्हा और दूल्हन के लिए विज्ञापन देना आम बात है. हर कोई अपना मनचाहा पार्टनर चाहता है. कभी किसी को पढ़ी लिखी लड़की की तलाश होती है, तो कभी किसी को सरकारी नौकरी वाले लड़के की. इनमें से कुछ विज्ञापन इतने फनी और अजीब होते हैं कि चर्चा का विषय बन जाते हैं. हाल ही में एक लड़की के लिए योग्य वर ढूंढने का विज्ञापन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वर की तलाश में अजीब ऐड

वैसे तो लड़कियों को सरकारी नौकरी वाले और डॉक्टर इंजीनियर दूल्हे खूब भाते हैं लेकिन एक एक लड़की ऐसी है जो सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स से बिल्कुल भी शादी नहीं करना चाहती. हालांकि इसके पीछे की वजह क्या है ये तो हम नहीं जानते लेकिन इस विज्ञापन को देखकर लोग अपनी-अपनी राय जरूर जाहिर कर रहे हैं.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स कॉल न करें

इस विज्ञापन में लिखा है, 24 वर्षीय गोरी सुंदर हिंदू लड़की को तलाश है आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, बिजनेसमैन की. 'सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स कॉल न करें'. इस विज्ञापन को पढ़कर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "क्या मेकैनिकल इंजीनियर कॉल कर सकते हैं?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "चिंता मत करो...इंजीनियर किसी अखबार के विज्ञापन पर निर्भर नहीं हैं. वे अपना रास्ता खुद ढूंढ लेते हैं." एक यूजर ने लिखा है, इस विज्ञापन से सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के आत्मसम्मान को चोट पहुंची है.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स से ये कैसी दुश्मनी

ऐसा ही एक मैट्रिमोनियल विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लिखा था कि दुल्हन में देशभक्ति की भावना भी कूट-कूटकर भरी होनी चाहिए. इसके अलावा लड़की के कमर के साइज को लेकर भी डिमांड की गई थी. हालांकि ऐसे विज्ञापन देने वालों को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खूब ट्रोल किया था. हालांकि इस विज्ञापन को देखकर तो ऐसा लगता है जैसे ये परिवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं करता है.