scorecardresearch

Benefits Of Stripped Watermelon: आखिर क्यों धारीदार तरबूज होता है सेहत के लिए फायदेमंद.. वेटलॉस में भी करता है मदद, ऐसे करें बाजार में पके हुए फल की पहचान

बाजार में दो किस्म के तरबूज मौजूद होते है. पहला हैं धारीदार और दूसरा प्लेन गहरा हरा. लेकिन कौनसा होता है हमारी सेहत के लिए फायदेमंद.

Benefits of Stripped Watermelon Benefits of Stripped Watermelon

गर्मियों के मौसम में तरबूज का सेवन काफी किया जाता है. लेकिन जब भी आप बाज़ार से तरबूज लाते होंगे, आपने एक चीज़ जरूर गौर की होगी. बाज़ार में दो किस्म के तरबूज मिलते हैं. पहला तो वो जिसपर धारियां बनीं हुई होती हैं, और दूसरा वो जो पूरी तरह से गहरे हरे रंग का होता है. लेकिन सामने जब एक ही चीज़ के दो ऑप्शन हो तो समझ में नहीं आता कि कौनसा लिया जाए. तरबूज के मामले में तो बात और सवाल पैदा करती है कि कौनसा ज्यादा मीठा होगा. साथ ही कौनसा सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा. ऐसे में आपके मन में इससे जुड़े सवालों का जवाब देते हैं.

मिठास में कम, लेकिन फायदेमंद
अगर आप धारीदार तरबूज खरीजने की सोच रहे हैं, तो पहले ही बता दें कि यह गहरे हरे रंग वाले तरबूज से मिठास के मामले में कम होगा. लेकिन यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होगा. इसकी वजह है इसमें पाया जाने वाला तत्व लाइकोपीन. पर अगर आपको केवल मिठास से मतलब है तो आप आंख बंद करके गहरा हरे रंग वाला तरबूज खरीद लें.

कैलोरी को लेकर अलर्ट पर
अगर आप अपनी कैलोरी इनटेक को लेकर काफी फिक्रमंद रहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप धारीधार तरबूज ही खरीदें. इसकी वजह है कि यह गहरे हरे रंग वाले तरबूज के मुकाबले कम मीठा होता है. इसलिए इसके सेवन से आप कैलोरी इनटेक तो करते हैं, लेकिन बैलेंस्ड तरीके से. साथ ही जितना कैलोरी आप इससे लेते हैं, वह ग्लोकोस में कनवर्ट होकर आपके मसल्स को रिपेयर करने में अच्छी तरह से मदद करतीं हैं.

किस तरह चुने एक बेहतर तरबूज
आप तरबूज की दोनों किस्मों में से कोई भी तरबूज खरीदें, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि आप एक ऐसा तरबूज खरीदें जो अच्छी तरह से पका हुआ हो. तो सवाल दोबारा वहीं आता है कि हम कैसे एक सही तरबूज को सैकड़ों के बीच में से चुनें? एक बेहतर तरबूज को चुनने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं. केवल इन स्टेप्स को फॉलो कर आप आसानी से अच्छा तरबूज स्पॉट कर लेंगे.

  • पहचाने क्रीमी व्हाइट स्पॉट को - जब भी आपको किसी तरबूज के नीचे क्रीमी व्हाइट स्पॉट दिखें, तो इसका मतलब है कि वह नेचुरल तरीके से जमीन पर पका है.
  • वजन से अंदाजा - तरबूज को हाथ में लेकर उसके साइज के हिसाब से वजन का अंदाजा लगाएं. एक रसली तरबूज अपने साइज के हिसाब से वजन में ज्यादा भारी महसूस होता है.
  • थपथपाने की आवाज - तरबूज को अगर आप बाहर से थपथपाते हैं, और अंदर से एक खोखली सी आवाज़ आती है तो इस मतलब है कि वह तरबूज अच्छी तरह से पका हुआ है और आप उसे बिना झिझक खरीद सकते हैं.