scorecardresearch

Hotel Stay Tips: होटल में रुकने का है प्लान? तो जान लें कौन सी चीज़ होती है सबसे गंदी.. जरूर बरतेंगे फिर सावधानी

होटल को लेकर लोगों के दिमाग में छवि होती है कि यहां हर चीज़ साफ-सुधरी होती है. लेकिन बता दें कि कई मामलों में उन चीज़ों की ज्यादा सफाई होती ही नहीं, जिन्हें ज्यादा जरूरत होती है.

Dirtiest Thing In Hotel Dirtiest Thing In Hotel

होटल में ठहरते समय अक्सर हम कमरे की चमक-दमक देखकर यह मान लेते हैं कि वहां हर चीज पूरी तरह साफ होगी. चमचमाता हुआ फर्श, सफेद बेडशीट और अच्छी खुशबू वाला कमरा, पहली नजर में सबकुछ काफी हाइजीनिक लगता है, लेकिन असलियत कई बार इससे बिल्कुल अलग होती है. होटल के कुछ ऐसे हिस्से और सामान होते हैं, जिन्हें हर दिन कई लोग इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनकी सफाई उतनी गहराई से नहीं की जाती जितना जरूरी होता है. 

टीवी रिमोट गंदगी का अड्डा
होटल के कमरे में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों में टीवी का रिमोट शामिल है. लगभग हर गेस्ट इसे हाथ लगाता है, लेकिन इसकी सफाई अक्सर सिर्फ ऊपर-ऊपर से की जाती है. रिमोट के छोटे बटन और किनारों में धूल, गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं. यही वजह है कि कई ट्रैवलर्स रूम में पहुंचते ही रिमोट को सैनिटाइजर या टिश्यू से साफ करना बेहतर मानते हैं.

सजावटी कुशन और कपड़े भी नहीं सेफ
होटल के बेड पर रखे रंगीन कुशन और सजावटी कपड़े देखने में अच्छे जरूर लगते हैं, लेकिन इनकी सफाई रोजाना नहीं होती. जहां सफेद चादरें और तकिए के कवर रोज बदले जाते हैं, वहीं सजावटी फैब्रिक कई दिनों तक बिना धुले इस्तेमाल होते रहते हैं. ऐसे में इनमें बैक्टीरिया और धूल जमा होने का खतरा बढ़ जाता है.

पानी के ग्लास से भी हो सकती है परेशानी
कमरे में रखे पानी पीने वाले ग्लास भी हमेशा पूरी तरह डिसइन्फेक्टेड हों, यह जरूरी नहीं है. कुछ जगहों पर ग्लास को केवल पानी से धोकर वापस रख दिया जाता है. ऐसे में कई लोग होटल का ग्लास इस्तेमाल करने से पहले उसे दोबारा साफ करना पसंद करते हैं या सिर्फ सील बंद बोतल का पानी पीते हैं.

ज्यादा छुई जाने वाली चीजें ज्यादा गंदी
लाइट स्विच, दरवाजों के हैंडल, फोन, पर्दों की रॉड और बेड के पास लगे कंट्रोल बटन जैसी चीजें भी दिनभर में कई बार छुई जाती हैं. हालांकि इनकी सफाई पर अक्सर कम ध्यान दिया जाता है.