scorecardresearch

सावन में क्यों नहीं खाते हरी सब्जियां? जान लें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

बारिश के मौसम में छोटे कीड़े- मकोड़े और सूक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ जाती है. हरी पत्तेदार सब्जियां जमीन के काफी करीब उगती हैं, इसलिए इनमें छोटे कीड़े या सूक्ष्म जीव छिपे हो सकते हैं. पुराने समय में इसी वजह से सावन में इन सब्जियों से दूरी बनाने की सलाह दी जाती थी.

हरी पत्तेदार सब्जियां हरी पत्तेदार सब्जियां

सावन का महीना हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है. इस दौरान भगवान शिव की पूजा के साथ कई नियमों और परंपराओं का पालन किया जाता है. इन्हीं परंपराओं में से एक है सावन में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कम करना या उनसे परहेज करना. आज भी कई घरों में पालक, मेथी, बथुआ और दूसरी हरी सब्जियां खाने से बचा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इसके पीछे सिर्फ धार्मिक और वैज्ञानिक कारण भी छिपा है.

जान लें धार्मिक कारण
दरअसल, सावन का महीना संयम और सात्विक जीवन जीने का समय माना जाता है. इस दौरान खान-पान में शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखने की परंपरा रही है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन में धरती पर हरियाली तेजी से बढ़ती है और पेड़-पौधों में जीवन सक्रिय होता है. इसी वजह से कई लोग इस महीने हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करते. इसके अलावा मान्यता है कि बारिश के मौसम में छोटे कीड़े- मकोड़े और सूक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ जाती है. हरी पत्तेदार सब्जियां जमीन के काफी करीब उगती हैं, इसलिए इनमें छोटे कीड़े या सूक्ष्म जीव छिपे हो सकते हैं. पुराने समय में इसी वजह से सावन में इन सब्जियों से दूरी बनाने की सलाह दी जाती थी.

बारिश के मौसम से जुड़ा वैज्ञानिक कारण
वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो सावन के दौरान बारिश और नमी का स्तर काफी बढ़ जाता है. ज्यादा नमी के कारण बैक्टीरिया, फंगस और छोटे कीट तेजी से बढ़ सकते हैं. जमीन के पास उगने वाली हरी सब्जियों की पत्तियों पर मिट्टी, कीड़े और सूक्ष्म जीव आसानी से चिपक सकते हैं. अगर इन्हें अच्छी तरह साफ करके न खाया जाए तो पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा मानसून के दौरान शरीर का पाचन तंत्र भी थोड़ा धीमा हो सकता है. ज्यादा नमी वाले वातावरण में भारी भोजन को पचाने में परेशानी हो सकती है. इसलिए पुराने समय में इस मौसम में हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन खाने की सलाह दी जाती थी.

इन बातों का रखें ध्यान
अगर सावन में हरी सब्जियां खानी हैं तो उन्हें अच्छी तरह धोना और साफ करना जरूरी है. बाजार से लाई गई सब्जियों को साफ पानी से कई बार धोकर और सही तरीके से पकाकर ही खाना चाहिए. इस तरह धार्मिक परंपरा का सम्मान करते हुए स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: