AI Generated Image
AI Generated Image
पहले के मुकाबले आजकल की कारें काफी ज्यादा तकनीक से लेस हो चुकी हैं. इनमें कई प्रकार के सेंसर और एडवांस फीचर मौजूद होते हैं. कारों के मामले में तकनीक यहां तक पहुंच गई है कि आजकल कारे पूरी तरह से इलेक्ट्रिक हो चुकी है. जिससे लोगों की सहूलियत काफी हद तक बढ़ चुकी है.
लोगों को अपनी गाड़ी साफ रखने का भी काफी शौक होता है. ऐसे में वह अक्सर पानी से इसे साफ किया करते हैं. लेकिन क्योंकि कार अब काफी हद तक इलेक्ट्रिक हो चुकी है और मॉडर्न तकनीक से लेस है. ऐसे में पानी से सफाई के दौरान शॉर्ट सर्किट होने के काफी खतरा रहता है. इसके अलावा कार के सेंसर्स भी खराब हो सकते हैं. जिसके चलते इस पुर्जे खराब हो सकते हैं, जिसका फालतू खर्च जेब पर बढ़ सकता है.
सेंसर का बड़ा खतरा
आजकल कारों में एबीएस, पार्किंस, कैमरा और कई एडवांस सेंसर मौजूद रहते हैं. अगर पानी सफाई के समय इन पर चला जाता है, तो यह खराब हो सकते हैं. साथ ही सेंसर्स आते भी काफी महंगे हैं, इसलिए जरूरी है कि सफाई के दौरान खास ख्याल रखा जाएं.
कार का एयर इनटेक सिस्टम
कार जिस समय चलती है, तो वह इंजन को ठंडा रखने के लिए एयर इनटेक की मदद से हवा अंदर लेती है. इससे इंजन ठंडा रहता है और ओवरहीट होने से बचता है. लेकिन अगर इसमें पानी चला जाता है और आप गाड़ी उस समय चला लेते हैं जब यह सिस्टम गीला हो. तो आपका इंजन सीज़ हो सकता है. जिससे आपका मैकेनिक का अच्छा खासा खर्च बन सकता है.
गाड़ी का फ्यूल सिस्टम
आपकी गाड़ी जिस भी फ्यूल पर चलती है, तो जरूरी है कि वहां केवल वहीं लिक्विड हो. अगर पेट्रोल या डीजल वाली जगह पर पानी चला जाता है. जिससे फ्यूल के साथ पानी मिल जाता है. तो काफी हद तक गाड़ी की पर्फॉर्मेंस डाउन हो सकती है. इसके अलावा माइलेज भी काफी डाउन हो सकती है.
जंग का रहता है खतरा
डैमेज केवल गाड़ी के कंपोनेंट्स पर ही नहीं पड़ता, बल्कि अगर पानी गाड़ी की बॉडी के अंदर भी चला जाए तो वह गाड़ी की बॉडी को भी डैमेज पहुंचा सकता है. इससे गाड़ी की बॉडी में जंग लग सकता है. कार के ब्रेक और सस्पेंशन सिस्टम पर भी लगातार पानी पड़ने से जंग लग सकती है.