AI Generated Image
AI Generated Image
आजकल फिट रहने के लिए काफी लोग जिम में पसीना बहा रहे हैं. लेकिन कई लोगों के साथ एक आम परेशानी देखने को मिलती है. कई बार होता है कि वर्कआउट के दौरान लोगों को अचानक चक्कर आने लगते हैं, आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है या बेहोशी जैसी फीलिंग होने लगती है.
कई बार हालत ऐसी हो जाती है कि बीच में ही एक्सरसाइज छोड़नी पड़ती है. अगर ऐसे समय पर वर्कआउट जारी रखा जाए तो गिरने या चोट लगने का खतरा भी बढ़ सकता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर जिम में ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है.
जिम में बेहोशी महसूस होने की सबसे बड़ी वजहों में से एक वजह है बहुत ज्यादा मेहनत करना. कई लोग वेट लूज करने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं. ऐसे में होता है कि शरीर प्रेशर को सहन कर नहीं पाता, जिससे चक्कर आना या कमजोरी महसूस होने लगती है.
वर्कआउट के दौरान बॉडी से पसीने के रूप में काफी पानी निकल जाता है. ऐसे में शरीर में पानी की कमी होती है. लेकिन इसको पूरा करने के लिए पानी पीते रहना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो, इसकी वजह से सिर घूमना, कमजोरी और बेहोशी होने लगती है.
जिम में वर्कआउट करते समय एक्स्ट्रा एनर्जी की जरूरत होती है. अगर आप बिना कुछ खाए वर्कआउट करते हैं, तो ब्लड में शुगर लेवल कम हो सकता है जिससे चक्कर आ सकते हैं. इसलिए वर्कआउट से पहले हल्का और न्यूट्रिशन से भरा कुछ खा लेना बेहतर होता है.
अगर आपको बुखार है या आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो उस समय जिम में वर्कआउट नहीं करना चाहिए. बीमार होने पर शरीर पहले से ही कमजोर होता है और उस पर एक्स्ट्रा शारीरिक प्रेशर डालने से परेशानी बढ़ सकती है. आपको पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही दोबारा वर्कआउट शुरू करना चाहिए.