Why do you miss your ex-boyfriend and girlfriend after marriage
Why do you miss your ex-boyfriend and girlfriend after marriage
कहते हैं न पहला प्यार कभी नहीं भूलता है. आप जिससे प्यार करते हैं, यदि उसी से आपकी शादी हो जाए तो आप बहुत ही खुश किस्मत इंसान हैं. अधिकांश लोगों की शादी किसी न किसी कारण के चलते अपने पहले प्यार से नहीं हो पाती है. आपको मालूम हो कि शादी जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय है. इसमें दो लोग एक रिश्ते में आते हैं, एक दूसरे का सातों जन्म साथ देने का वादा करते हैं. चाहे शादी जिससे भी हो, विवाह करने के बाद हर कोई अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करता है लेकिन कई बार एक्स या पुराने प्यार की याद आ ही जाती है. हालांकि यह जरूरी नहीं होता कि वर्तमान पार्टनर से खुश नहीं होने के कारण ही पुराने प्यार की याद आती है. शादी के बाद एक्स की याद आने के एक-दो नहीं बल्कि कई कारण हैं. शादी के बाद एक्स या पुराने प्यार की याद आना एक मानसिक प्रक्रिया है, जो अधूरी भावनाएं, नॉस्टेल्जिया इफेक्ट और तुलना करने की आदत के कारण होती है. कई बार सालों बाद एक्स के सामने आने से पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं.
1. अधूरी भावनाओं के चलते पहले प्यार की आती है याद
शादी के बाद पहला प्यार या एक्स पार्टनर की याद आने की मुख्य वजह अधूरी भावनाएं होती हैं. यदि आपका किसी के साथ पिछला रिश्ता बिना क्लोजर के समाप्त हुआ था तो उसकी भावनाएं मन में रह सकती हैं. यदि कोई किसी के साथ बहुत प्यार करता था, वह उसी के साथ शादी कर पूरा जीवन रहना चाहता था लेकिन किसी कारण से उसकी शादी अपने प्यार के साथ नहीं हो पाती है तो ऐसे लोगों को शादी के बाद भी समय-समय पर अपने एक्स की याद आती रहती है. अधूरी भावनाएं मन में रहने पर याद बनकर वैवाहिक जीवन में आती है. आपको मालूम हो कि शादी करने के बाद जब जीवन स्थिर होता है तो उस समय दिमाग उन अधूरे पलों को याद करने लगता है. आपको मालूम हो कि यह एक तरह का इमोशनल बैकलॉग होता है, जो समय-समय पर सामने आता है.
2. एक्स और वर्तमान पार्टनर की तुलना करने पर आती है याद
कई बार लोग अपने मन में अपने एक्स से वर्तमान पार्टनर की तुलना करने लगते हैं. जैसे एक्स पार्टनर का व्यवहार, आपकी हर बातें मानने की उसकी आदतें, उसका रोमांस करने का तरीका. यह तुलना धीरे-धीरे एक्स की यादों को और ताजा कर देती हैं. मान लीजिए आपका वर्तमान पार्टनर किसी छोटी सी बात पर भी आप पर गुस्सा हो जाता है और आपका एक्स पार्टनर बड़ी गलती पर भी आपसे बहुत ही अच्छी तरह से बातें करता था. ऐसी स्थिति में उसकी याद जरूर आती है.
3. ब्रेन का नॉस्टेल्जिया इफेक्ट
ब्रेन के नॉस्टेल्जिया इफेक्ट का मतलब है पुरानी यादों में खो जाना. फिर उन यादों जरिए सुखद और सकारात्मक महसूस करना. आपको मालूम हो कि हर इंसान के नेचर में होता है कि उनका दिमाग पुराने अच्छे पलों को अधिक याद रखता है. इसके चलते एक्स के साथ बिताए अच्छे पल अधिक याद आते हैं. व्यक्ति को लगता है कि वह रिश्ता बहुत ही अच्छा था, भले ही वास्तव में ऐसा न भी हो. अच्छे पलों की बातें वर्तमान में भी उन यादों से बाहर निकलने नहीं देती हैं. यदि आप अपने पुराने प्यार के साथ किसी पार्क में गए हैं, फिल्म देखने गए हैं तो शादी होने के बाद भी किसी पार्क या फिल्म देखने जाने पर कई बार पुराने प्यार की याद आ जाती है. कई बार मौसम सुहावना होने के बाद भी पुराने प्यार की याद आज जाती है. यदि आप बारिश में साथ में भिंगे हैं या एक ही छाता में घूमे हैं तो वैसी स्थिति आने पर पुराने प्यार की याद आ जाती है. यदि आपके एक्स की तरह कोई दूसरा दिखे तो भी पुरानी यादें ताजा हो जाती है. यदि पुराने प्यार की तरह कोई कपड़ा पहने, उसी की तरह व्यवहार करे तो पुरानी यादें जेहन में ताजा हो जाती हैं.
4. एक्स का अचानक कहीं दिख जाना या उसके बारे में किसी से सुनना
एक्स का अचानक कहीं दिख जाने या उसके बारे में किसी से सुनने के बाद भी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. यदि पुराने दोस्तों से बातचीत के दौरान एक्स का जिक्र होता है तो उसकी यादें जेहन में एक बार फिर ताजा हो जाती हैं. यदि सोशल मीडिया के जरिए जब हम एक्स को एक्स या इंस्टाग्राम पर देखते हैं तो पुरानी यादें ताजा हो जाती है. यदि किसी मोड़ पर एक्स पार्टनर या पुराने प्यार से अचानक सामना हो जाए तो उनकी यादें जेहन में ताजा हो जाती है. उनके जीवन के बारे में जानने की इच्छा बार-बार एक्स पार्टनर की याद दिलाता है.
5. क्या एक्स की याद आने से शादी पर पड़ सकता है असर
आपको मालूम हो यदि एक्स की याद कभी-कभार आए तो कोई बात नहीं लेकिन आप शादी के बाद हमेशा अपने एक्स पार्टनर के बारे में ही सोचते रहेंगे तो यह शादीशुदा जीवन के लिए अच्छा नहीं है. यदि आप एक्स को याद करके अपने वर्तमान पार्टनर से दूरी महसूस करने लगें या भावनात्मक दूरी महसूस करने लगे हैं तो यह रिश्ते में दरार ला सकता है. ऐसे में आपको सबसे पहले यह समझना होगा कि आखिर एक्स की याद क्यों आ रही है. पुराने प्यार को याद करना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन यदि ऐसा करने से आप अपने जीवनसाथी से दूर हो रहे हैं तो ये गलत है. आपको सोचना चाहिए कि आपकी पत्नी अपना घर-द्वार और मां-बाप सबकुछ छोड़कर आपके पास आई है. आपके यहां आपके अलावा उसे अच्छी तरह से समझने वाला कोई नहीं है. ऐसे में अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं. उससे प्यार करें. कहीं बाहर घुमाने लेकर जाएं और अच्छा खाना खाएं. ये बातें पत्नी पर भी लागू होती हैं. यदि आप चाहते या चाहती हैं कि आपके पति या पत्नी आपसे खूब प्यार करे तो पुराने रिश्ते को क्लोज करने की कोशिश करें. जीवन की सच्चाई को समझें. अपका समझना होगा कि पुरान प्यार तो अब मिलने वाला नहीं है, ऐसे में अपनी पत्नी से पति से खूब प्यार करें.