scorecardresearch

कोर्ट के बाहर दामाद ने ससुर को पीटा, फिर क्या था बेटी ने भी बीच सड़क चप्पलों से कर दी पति की पिटाई; VIDEO वायरल

यह मामला झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में सीजेएम कोर्ट के पास का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक बुजुर्ग के साथ मारपीट करता नजर आता है. तभी वहां मौजूद एक महिला दौड़कर आती है और बुजुर्ग को बचाने की कोशिश करती है.

 Jhansi Viral Video Jhansi Viral Video

उत्तर प्रदेश के झांसी कोर्ट के बाहर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. कोर्ट परिसर के बाहर पहले एक युवक अपने ससुर के साथ मारपीट करता दिखता है. पिता को पिटता देख बेटी का गुस्सा फूट पड़ता है और वह बीच सड़क अपने ही पति को चप्पलों से पीटना शुरू कर देती है. कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट जाती है और लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत होता है. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कोर्ट परिसर के बाहर हुआ हंगामा
यह मामला झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में सीजेएम कोर्ट के पास का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक बुजुर्ग के साथ मारपीट करता नजर आता है. तभी वहां मौजूद एक महिला दौड़कर आती है और बुजुर्ग को बचाने की कोशिश करती है. इसके बाद वह युवक पर चप्पलों की बरसात कर देती है. घटना के दौरान वहां मौजूद लोग और अधिवक्ता दोनों को अलग कर किसी तरह विवाद शांत कराते हैं.

पति-पत्नी का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा
जानकारी के मुताबिक, मारपीट का शिकार हुए बुजुर्ग महिला के पिता हैं, जबकि युवक उसका पति है. पति-पत्नी के बीच विवाद पहले से परिवार न्यायालय में विचाराधीन है. दोनों कोर्ट में तारीख पर पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

महिला ने लगाए गंभीर आरोप
महिला का आरोप है कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है. वह हर सुनवाई में अपने पिता के साथ कोर्ट आती है, जिसका पति विरोध करता है. महिला का कहना है कि इसी बात को लेकर पति ने उसके पिता पर हमला कर दिया. पिता को बचाने के लिए उसे बीच-बचाव करना पड़ा और गुस्से में उसने पति को चप्पलों से पीट दिया.

पुलिस बोली- शिकायत नहीं मिली
इस मामले में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और उसके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें::