scorecardresearch

भारतीय महिलाओं को पुरुषों से आता है ज्यादा गुस्सा, जानिए सर्वे में क्या कहा गया

दुनियाभर में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में गुस्सा बढ़ता जा रहा है, जो कि 10 साल पहले बराबर का होता था. वहीं, भारत की बात करें तो हमारे देश में महिलाओं का गुस्सा दुनिया के स्तर से दोगुना है. ये बातें एक ग्लोबल सर्वे में सामने आई हैं. पिछले एक दशक में लोगों के बदलते मानसिक हालात को जानने और उनकी भावनाएं समझने के लिए गैलप वर्ल्ड पोल ने 2012 से लेकर 2021 तक 150 देशों के 12 लाख लोगों पर एक सर्वे किया.