scorecardresearch
Advertisement
धर्म

Hariyali Teej Mehndi Designs: हरियाली तीज पर ट्राई करें ये आसान और सुंदर मेहंदी डिजाइन, हाथ लगेंगे खूबसूरत

Hariyali Teej Mehndi Designs
1/7

हरियाली तीज महिलाओं के लिए खास व्रत और त्योहार है. इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं. बारिश के मौसम में चारों ओर हरियाली और खुशियों का माहौल होता है, इसलिए इस पर्व को हरियाली तीज कहा जाता है. इस खास दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और हाथों पर मेहंदी लगाकर त्योहार की खूबसूरती बढ़ाती हैं.

Hariyali Teej Mehndi Designs
2/7

फूल-पत्तियों वाली मेहंदी
अगर आपको बहुत ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है तो फूल-पत्तियों वाली डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. हथेली के बीच एक छोटा फूल बनाकर उसके आसपास पत्तियां और बेल बनाएं. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी खूबसूरत लगती है.
 

Hariyali Teej Mehndi Designs
3/7

कम समय में मेहंदी लगाने वालों के लिए गोल टिक्की डिजाइन अच्छा ऑप्शन है. हथेली के बीच एक गोल डिजाइन बनाकर उसके चारों तरफ छोटी-छोटी पंखुड़ियां और डॉट्स बनाएं. उंगलियों पर हल्की बेल बनाकर इसे पूरा कर सकती हैं.
 

Hariyali Teej Mehndi Designs
4/7

अरेबिक मेहंदी डिजाइन आजकल काफी पसंद की जाती है. इसमें हथेली पर मोटी बेल बनाई जाती है, जिसमें फूल और पत्तियां शामिल होती हैं. डिजाइन हाथ को भरा-भरा दिखाती है, लेकिन इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता.
 

Hariyali Teej Mehndi Designs
5/7

हरियाली तीज पर आप मेहंदी में भगवान शिव और माता पार्वती की छोटी आकृति भी बनवा सकती हैं. अगर इतनी डिटेलिंग मुश्किल लगे तो शिवलिंग, त्रिशूल या ओम जैसे छोटे धार्मिक सिंबल के साथ फूल-पत्तियों की डिजाइन बनाई जा सकती है.

Hariyali Teej Mehndi Designs
6/7

अगर आप पहली बार खुद मेहंदी लगाने जा रही हैं तो बेल डिजाइन सबसे आसान रहेगी. हथेली से कलाई तक एक घुमावदार बेल बनाएं और इसमें छोटे फूल, पत्तियां और डॉट्स जोड़ दें. यह डिजाइन देखने में सुंदर और बनाने में आसान है.
 

Hariyali Teej Mehndi Designs
7/7

जिन महिलाओं को ज्यादा मेहंदी पसंद नहीं है, वे सिर्फ उंगलियों और हथेली के एक छोटे हिस्से पर डिजाइन बनवा सकती हैं. उंगलियों पर जाली, पत्तियां या छोटी फूलों की आकृतियां बनाकर भी हाथों को खूबसूरत लुक दिया जा सकता है.