scorecardresearch
धर्म

Khatu Shyam: आज से शुरू हुआ खाटूधाम में वार्षिक लक्खी फाल्गुन मेला... भक्तों की उमड़ी भिड़, देखें तस्वीरें

खाटूधाम बाबा का वार्षिक लक्खी फाल्गुन मेला
1/5

राजस्थान के सीकर जिले के खाटू श्याम में विश्व विख्यात खाटूधाम बाबा का वार्षिक लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू हो गया है. आठ दिवसीय मेले को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. पूरे मंदिर को दुल्हन की तरह आकर्षक रूप में सजाया गया है. 
 

 5000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मेले की व्यवस्था में तैनात
2/5

मेले के पहले ही दिन लोगों का जनसैलाब देखने को मिला. बाबा श्याम के मंदिर के सामने से निकलने वाली सभी लाइनें सुबह से फुल चल रही हैं. पूरी खाटू नगरी को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है. 5000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मेले की व्यवस्था में तैनात किए गए हैं. 450 सीसीटीवी कैमरे चप्पे-चप्पे पर लगाए गए हैं.
 

श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा श्याम मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है
3/5

सीकर के खाटू श्याम जी में फाल्गुनी मेला 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा. श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा श्याम मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है. फाल्गुनी मेले में आने वाले भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्शन हो सकें, इसके लिए मंदिर कमेटी ने संपूर्ण व्यवस्थाएं की हैं. जिला प्रशासन ने मेले को 9 सेक्टर में विभाजित किया है. लक्खी फाल्गुन मेले में रींगस से खाटूश्यामजी तक नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है. मंदिर में मेले के दौरान वीआईपी दर्शन बंद कर दिए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस भी मुस्तैद है. लक्खी फाल्गुन मेले में 6500 जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे.
 

पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से मंगवाए गए कारीगर
4/5

बाबा के श्रृंगार के अलावा मंदिर को सजाने के लिए पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से 50 से ज्यादा कारीगरों ने रात-दिन काम कर मंदिर को सजाया है. मंदिर परिसर में यहां आने वाले भक्तों को सभी भगवानों के दर्शन हो रहे हैं. मेले के दौरान पूरी खाटू श्याम नगरी में 450 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. पुलिस और प्रशासन की ओर से 24 घंटे इन कैमरों की मदद से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. मेले में आने वाले लोगों के लिए शौचालय और मेडिकल कैंप की भी व्यवस्था की गई है. चारण ग्राउंड सहित अलग-अलग जगहों पर पीने के पानी और अन्य इंतजाम किए गए हैं.
 

श्रद्धालुओं को 35 से 40 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है
5/5

मेले में पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को 35 से 40 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है. ऐसे में लोगों को कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. खाटू श्याम नगरी में मेले के दौरान 35 से 40 लाख लोगों के आने की संभावना है.

(रिपोर्ट- हिमांशु शर्मा)