scorecardresearch

घर में बरकत और धन चाहते हैं? रसोई की इन 5 चीजों को कभी खाली न होने दें

कि वास्तु शास्त्र में रसोई से जुड़े कई नियम बताए गए हैं. मान्यता है कि रसोई में रखी कुछ जरूरी चीजों को कभी भी पूरी तरह खत्म नहीं होने देना चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-समृद्धि का वास होता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में, जिन्हें समय रहते दोबारा भर लेना चाहिए.

vastu tips vastu tips

सनातन परंपरा में रसोई को सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि घर का सबसे पवित्र स्थान माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है और जहां मां अन्नपूर्णा की कृपा रहती है, वहां मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं. यही वजह है कि वास्तु शास्त्र में रसोई से जुड़े कई नियम बताए गए हैं. मान्यता है कि रसोई में रखी कुछ जरूरी चीजों को कभी भी पूरी तरह खत्म नहीं होने देना चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-समृद्धि का वास होता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में, जिन्हें समय रहते दोबारा भर लेना चाहिए.

चावल
हिंदू धर्म में चावल को बेहद शुभ माना जाता है. पूजा-पाठ, हवन और मांगलिक कार्यों में अक्षत के रूप में इसका उपयोग किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि रसोई में चावल पूरी तरह खत्म हो जाना शुभ नहीं माना जाता. इसलिए डिब्बे में थोड़ा-सा चावल बचा रहने पर ही नया चावल भर देना चाहिए. ऐसा करने से घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती.

आटा
आटा हर घर की सबसे जरूरी खाद्य सामग्री में शामिल है. मान्यता है कि आटा पूरी तरह खत्म होने देना मां अन्नपूर्णा का अनादर माना जाता है. इसलिए जैसे ही आटा कम होने लगे, नया आटा घर में ले आना चाहिए. इससे घर में भोजन की कभी कमी नहीं रहती और खुशहाली बनी रहती है.

नमक
वास्तु शास्त्र में नमक को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने वाला माना गया है. इसलिए नमक का डिब्बा पूरी तरह खाली नहीं होना चाहिए. समय-समय पर इसे भरते रहने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है और आर्थिक परेशानियां दूर होने की मान्यता है.

हल्दी
हल्दी को शुभता, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. पूजा-पाठ, विवाह और धार्मिक अनुष्ठानों में इसका विशेष महत्व है. मान्यता है कि रसोई में हल्दी पूरी तरह खत्म हो जाए, तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता. इसलिए इसे समय रहते दोबारा भर लेना चाहिए.

दाल
दाल को अन्न और पोषण का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रसोई में दाल का पूरी तरह समाप्त हो जाना आर्थिक असंतुलन और अन्न की कमी का संकेत माना जाता है. इसलिए घर में हमेशा थोड़ी मात्रा में दाल जरूर रखनी चाहिए. इससे घर में बरकत और समृद्धि बनी रहने की मान्यता है.

ये भी पढ़ें: