scorecardresearch

Akshaya Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया? यहां जानिए सही तारीख, महत्व और पूजा विधि

'अक्षय' का मतलब होता है जो कभी खत्म न हो. ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए अच्छे काम का फल हमेशा मिलता रहता है. इस दिन सोना, चांदी और आभूषण खरीदना बहुत शुभ माना जाता है.

Advertisement
Akshaya Tritiya Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक बहुत ही शुभ और खास त्यौहार है. यह दिन पूरे देश में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन किया गया कोई भी अच्छा काम कभी खत्म नहीं होता और हमेशा फल देता है. इसलिए लोग इस दिन नई शुरुआत करना, सोना खरीदना या कोई नया काम शुरू करना पसंद करते हैं. हालांकि, कई लोगों को कन्फ्यूजन है कि इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है या 20 अप्रैल को? तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस साल अक्षय तृतीया कब है.

कब है अक्षय तृतीया 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्योहार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस साल तृतीया तिथि 19 अप्रैल 2026 सुबह 10:49 बजे को शुरू होगी और 20 अप्रैल 2026 सुबह 07:27 बजे को खत्म होगी. वहीं पूजा का शुभ समय 19 अप्रैल 2026 सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक है.

क्या है इस दिन का महत्व
'अक्षय' का मतलब होता है जो कभी खत्म न हो. ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए अच्छे काम का फल हमेशा मिलता रहता है. इस दिन सोना, चांदी और आभूषण खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. कहानी के अनुसार, इसी दिन पांडवों को भगवान कृष्ण से अक्षय पात्र मिला था, जिससे भोजन कभी खत्म नहीं होता था. इसी दिन भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्म भी हुआ था.

कैसे मनाते हैं अक्षय तृतीया
इस दिन लोग भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा करते हैं. घरों और मंदिरों को सजाया जाता है और विशेष पूजा की जाती है. कई लोग इस दिन नया व्यापार शुरू करते हैं, घर में प्रवेश करते हैं या शादी जैसे शुभ काम करते हैं. इसके साथ ही गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना और दान देना भी बहुत अच्छा माना जाता है.

ये भी पढ़ें: