scorecardresearch

Negative Energy Signs in House: कैसे पता करें कि क्या घर में है कोई बुरा साया, ये हैं 5 संकेत जो हम कर देते हैं नजरंदाज

घर को व्यक्ति का सबसे सुरक्षित स्थान माना जाता है, जहां उसे शांति और सुकून का अहसास होता है. हालांकि, कई बार घर के वातावरण में अचानक ऐसे बदलाव आते हैं जो मन में भय और असहजता पैदा कर देते हैं. जानें क्या है वह बदलाव जो देते हैं संकेत, कि कोई तो मौजूद है हमारे आस-पास जो दिखता नहीं है लेकिन अपनी मौजूदगी का एहसास हमें करवाता रहता है.

Advertisement
Signs of Ghost Signs of Ghost

घर को इंसान की सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है. लेकिन कई बार इसी घर में ऐसी घटनाएं होने लगती हैं, जिन्हें देखकर डर लगता है और मन में सवाल उठने लगते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है. सामान का अचानक अपनी जगह से हट जाना, रात में अजीब आवाजें आएं या घर का माहौल बिना किसी वजह के भारी और डरावना लगने लगे, तो थोड़ा संभलिए. ऐसी चीजें कई बार बुरे साये या नकारात्मक शक्ति से जुड़ी हो सकती हैं. धार्मिक और लोक मान्यताओं में भी ऐसे कई संकेत बताए गए हैं, जिन्हें बुरी ऊर्जा या भूत-प्रेत की मौजूदगी से जोड़कर देखा जाता है. आइए इसी बारे में जानते और समझते हैं.

किसी का आपका नाम पुकारना
कई बार अगर आपको लगे कि घर में कोई बार-बार आपका नाम पुकार रहा है, लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं है, तो इसे भी बुरे साये से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि ऐसा साया खतरनाक हो सकता है. कहते हैं कि ये भटकती आत्माएं होती हैं, जो आपका नाम पुकारकर आपको अपने वश में करना चाहती हैं या आपके प्राण लेना चाहती हैं. इनका पुकारना केवल आपको ही सुनाई देता है और ये एक ही बार आवाज देती हैं. जब भी ऐसा शक हो तो तुरंत जवाब न दें और बार-बार नाम पुकारे जाने के बाद ही जवाब दें.

सामान का इधर-उधर होना
ऐसी आत्माएं न केवल आपके घर में रहती हैं, बल्कि आपके सामान से भी आकर्षित होती हैं. जैसे परफ्यूम, रूमाल या आपकी कोई करीबी चीज. मान्यता है कि ये उन चीजों की ओर आकर्षित हो सकती हैं, जिनमें इंसान के शरीर की गंध मौजूद हो. ऐसी चीजों को जिन्न भी कहा जाता है. माना जाता है कि ये आपसे शारीरिक सुख तलाश रही होती हैं. वे इंसानों को देख सकते हैं, लेकिन इंसान उन्हें नहीं देख सकते. इसलिए अगली बार से सतर्क रहें और अगर ऐसा कुछ लगे तो तुरंत सावधान हो जाएं. रात में सुगंध वाली चीजों का इस्तेमाल न करें.

सिर हमेशा भारी रहना, रोज बुरे-बुरे सपने आना
अगर आपका सिर हमेशा भारी रहता है और आपको रोज बुरे-बुरे सपने आते हैं, तो इसे भी बुरे साये से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि घर में किसी नकारात्मक शक्ति का साया होने पर व्यक्ति को लगातार बेचैनी महसूस होती रहती है और रात में डरावने सपने परेशान करते हैं. ऐसे में अगर बिना किसी वजह के सिर भारी रहने लगे और सपनों का सिलसिला रोज बना रहे, तो इसे भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए.

बंद कमरे में अचानक ठंडी हवा का अहसास होना
हो सकता है कि हवा कहीं से आ रही हो. लेकिन जब कमरा पूरी तरह से बंद हो और हवा के आने की गुंजाइश कम हो, फिर भी अचानक शरीर के किसी अंग पर ठंडी हवा का झोंका महसूस हो, तो भी अलर्ट हो जाएं. मान्यता है कि नकारात्मक ऊर्जा का साया हमेशा ठंडा होता है. अगर घर में किसी की मौत होती है और वह मुक्त नहीं हो पाते तो वह घर में ही कैद हो जाते हैं और परिजनों से संपर्क करने की कोशिश करते हैं. 

परछाईं दिखना और पानी वाला वर्तन रातभर में खाली हो जाना
कई मान्यताओं में परछाईं दिखाई देना भी घर में किसी अदृश्य मौजूदगी का संकेत माना जाता है. वहीं कहा जाता है कि जो आत्मा मरने से पहले बिना पानी यानी प्यासी मर जाती है, वह मरने के बाद भी प्यासी रहती है. ऐसी आत्मा का साया अगर आपके घर में आ गया, तो रात में अगर आप दक्षिण दिशा में किसी लोटे में पानी रखेंगे, तो वह सुबह-सुबह खाली हो जाएगा. इसे भी ऐसा संकेत माना जाता है कि आपके आस-पास कोई है, जो आपको दिखाई नहीं देता, लेकिन आपके साथ रहता है.

(नोट- हालांकि ये सभी चीजें लोक मान्यताओं और लोगों के अनुभवों पर आधारित है. इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण अभी तक नहीं है. अगर आपके साथ इसमें दिए गए संकेतों में से कुछ भी हो रहा है, तो वह संयोग मात्र हो सकता है.)
 

ये भी पढ़ें