August 2026 Festival List: हरियाली तीज, नाग पंचमी से लेकर रक्षाबंधन तक... अगस्त में कौन-कौन से पड़ रहे व्रत-त्योहार... एक क्लिक में पूरी लिस्ट यहां देखिए आप
August 2026 Vrat Tyohar: साल 2026 का आठवां महीना अगस्त धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. अगस्त महीने में हरियाली तीज, रक्षाबंधन, नाग पंचमी, कामिका और पवित्रा एकादशी जैसे कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ेंगे. आप यहां अगस्त 2026 के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट देख सकते हैं.
August 2026 Festival List
- नई दिल्ली,
- 31 जुलाई 2026,
- (Updated 31 जुलाई 2026, 7:48 AM IST)
August 2026 Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म हर माह का अपना विशेष महत्व है. साल 2026 का आठवां महीना अगस्त भी धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. अगस्त में सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज, रक्षाबंधन, नाग पंचमी, कामिका व पवित्रा एकादशी, कजरी तीज और गणेश चतुर्थी जैसे कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ेंगे. इस साल भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन 28 अगस्त को है. इस बार सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ रहा है. अगस्त महीने में कई बड़े ग्रह अपनी राशि भी बदलेंगे. आप यहां अगस्त 2026 के व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट देख सकते हैं.
अगस्त 2026 के व्रत-त्योहार
- 3 अगस्त: सावन का पहला सोमवार
- 9 अगस्त: श्रावण कृष्ण कामिका एकादशी
- 10 अगस्त: सोम प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
- 11 अगस्त: सावन शिवरात्रि
- 12 अगस्त: श्रावण अमावस्या (हरियाली अमावस्या)
- 15 अगस्त: हरियाली तीज
- 17 अगस्त: नाग पंचमी
- 17 अगस्त: कल्कि जयंती
- 20 अगस्त: मासिक दुर्गाष्टमी व्रत
- 23 अगस्त: श्रावण पुत्रदा एकादशी
- 25 अगस्त: प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
- 27 अगस्त: हयग्रीव जयंती
- 28 अगस्त: श्रावण पूर्णिमा
- 28 अगस्त: रक्षाबंधन
- 28 अगस्त: गायत्री जयंती
- 31 अगस्त: कजरी तीज
- 31 अगस्त: श्री गणेश (बहुला) चतुर्थी
अगस्त 2026 में ग्रहों का राशि परिवर्तन
- 1 अगस्त 2026: शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश
- 2 अगस्त 2026: मंगल का मिथुन राशि में गोचर
- 5 अगस्त 2026: बुध का कर्क राशि में प्रवेश
- 17 अगस्त 2026: सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश
- 22 अगस्त 2026: बुध का सिंह राशि में गोचर