Ram Mandir (Photo: ITG)
Ram Mandir (Photo: ITG)
Ram Mandir CEO Interview: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए चयन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. मंगलवार को CEO पद के लिए हुए इंटरव्यू में तीन पूर्व आईएएस अधिकारी, एक रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर और चार पूर्व सैन्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनुभवी अधिकारी शामिल हुए.
आपको मालूम हो कि अयोध्या स्थित राम मंदिर के सीईओ पद के लिए देशभर से 5300 से ज्यादा आवेदन आए थे. इनमें से सिर्फ 18 योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. इन 18 में से 10 उम्मीदवारों का साक्षात्कार मंगलवार को लिया गया. इंटरव्यू का आयोजन अयोध्या राम मंदिर परिसर के उत्तरी हिस्से में स्थित ग्रीन हाउस में हुआ.अब बाकी 8 उम्मीदवारों का इंटरव्यू बुधवार को है. पहले दिन साक्षात्कार में उम्मीदवारों से पूछा गया क्या भगवान राम में आस्था है, जनेऊ पहनते हैं या नहीं, मांस खाते हैं, शराब तो नहीं पीते हैं? यहां आप जान सकते हैं क्या-क्या प्रमुख सवाल पूछे गए?
उम्मीदवारों से पूछे गए ये प्रमुख सवाल
18 में से तीन और फिर एक नाम होगा फाइनल
आपको मालूम हो कि तीन सदस्यों वाली चयन समिति राम मंदिर के CEO की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू ले रही है. इस चयन समिति में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी (रिटायर्ड) और सुरेश हवारे शामिल हैं. यह समिति 18 आवेदकों में से तीन नामों का चयन कर 2 सितंबर 2026 तक मंदिर ट्रस्ट को भेजेगी. इसके बाद ट्रस्ट की कार्यकारी समिति अंतिम तीन उम्मीदवारों में से CEO का चयन करेगी. CEO मंदिर ट्रस्ट का सर्वोच्च कार्यकारी अधिकारी होगा और उसके जिम्मे प्रशासनिक, वित्तीय, कानूनी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं से जुड़े बड़े फैसले होंगे. सीईओ पद के लिए 50 से 70 साल की उम्र तय की गई है. बंद कमरे में अभ्यर्थियों का एक-एक करके साक्षात्कार हो रहा है. आपको मालूम हो कि CEO की नियुक्ति ऐसे समय हो रही है जब राम मंदिर चंदा/दान में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच चल रही है और ट्रस्ट की वित्तीय व्यवस्था पर सवाल उठे हैं.