नए साल पर लाखों की संख्या में भक्त साईंबाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं
नए साल पर लाखों की संख्या में भक्त साईंबाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं
शिरडी साईंबाबा मंदिर में नया साल मनाने के लिए लाखों की श्रद्धालु पहुंचे हैं. भक्त साईंबाबा के आशीर्वाद के साथ नया साल शुरू करना चाहते हैं. तीन दिनों(31 दिसंबर से 2 जनवरी) में करीब दो लाख श्रद्धालु साईंबाबा के दर्शन कर चुके हैं.
भक्तों और प्रशासन के बीच हुई जद्दोजहद
ओमिक्रॉन के संकट के कारण महाराष्ट्र सरकार ने रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया है. इस वजह से मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों और प्रशासन के बीच काफी जद्दोजहद हुई. भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ी. पिछले तीन दिनों में जहां नजर जा रही थी वहीं लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी. पुलिस लगातार लोगों को समझा रही थी लेकन भारी भीड़ के आगे प्रशासन भी बेबस था.
साईंबाबा मंदिर ट्रस्ट के करीब 350 सुरक्षाकर्मी हैं. ज्यादा भीड़ के समय प्रशासन अलग से 250 पुलिसकर्मियों की तैनाती करता है. लेकिन, इस बार भीड़ स्थिति काफी बेकाबू हो गई. आम दिनों में 50 हजार तो वहीं उत्सव, छुट्टियां और खासकर नववर्ष के अवसर पर एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु देश-विदेश से साईंबाबा के दर्शन करने आते हैं.