scorecardresearch

Iskcon Temple Janmashtami: इस्कॉन मंदिर में दिखा जन्माष्टमी का अद्भुत नजारा, रोशनी से सजी कान्हा की लीलाएं

दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनाया जाएगा. रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम दौर में हैं. जन्माष्टमी के दिन मंदिर सुबह 4 बजे से भक्तों के लिए खुलेगा.

Advertisement
Iskcon Temple Janmashtami Iskcon Temple Janmashtami

जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाना है. इसको लेकर इस्कॉन मंदिरों में तैयारियां तेज हैं और अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं. दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में भी जन्माष्टमी के भव्य उत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. पूरे मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाके को रंग-बिरंगी खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है. इन लाइटों के जरिए भगवान कृष्ण की अलग-अलग लीलाओं को भी दर्शाया जाएगा है. बता दें कि इस्कॉन मंदिर में हर साल जन्माष्टमी का भव्य आयोजन होता है. जन्माष्टमी के मौके पर यहां लाखों की संख्या में भक्त भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इसी को देखते हुए मंदिर में करीब 2 महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं. इस साल भी मंदिर को खास तरीके से सजाया जा रहा है और अब तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं.

रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा इस्कॉन मंदिर
जो तस्वीरें आप ऊपर देख रहे हैं, ये राजधानी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर की हैं. जन्माष्टमी से पहले पूरा मंदिर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है. शाम होते ही मंदिर का नजारा और भी खूबसूरत दिखाई देता है. मंदिर परिसर को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है. जगह-जगह रंग-बिरंगे टेंट लगाए गए हैं और मंदिर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है. इन लाइटों के जरिए भगवान कृष्ण की अलग-अलग लीलाओं को भी दिखाया जा रहा है.

4 सितंबर को होगा जन्माष्टमी का भव्य उत्सव
ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में आगामी 4 सितंबर को भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव यानी जन्माष्टमी भव्य तरीके से मनाया जाएगा. इसे लेकर मंदिर परिसर में लगातार तैयारियां की जा रही हैं. अब उत्सव की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं. इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव काफी भव्य होता है. इस मौके पर लाखों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचकर भगवान कृष्ण के दर्शन करते हैं. इसी वजह से मंदिर में तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी जाती हैं.

सुबह 4 बजे से भक्तों के लिए खुलेगा मंदिर
जन्माष्टमी के दिन मंदिर सुबह 4 बजे से ही भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. इसके साथ ही जन्माष्टमी का उत्सव शुरू हो जाएगा, जो उस दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक जारी रहेगा. भक्तों के लिए मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकें.

मंदिर में शुरू हुआ भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन
जन्माष्टमी से पहले मंदिर में भगवान कृष्ण की लीलाओं का मंचन भी शुरू हो गया है. मंदिर परिसर की सजावट के साथ भगवान कृष्ण की लीलाओं को अलग-अलग अंदाज में दिखाया जा रहा है. जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन मंदिर में होने वाला भव्य उत्सव हर साल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहता है. इस बार भी ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं और अब उत्सव की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं.

ये भी पढ़ें