scorecardresearch

Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना ही काफी नहीं, भूलकर भी घर न लाएं ये 5 चीजें, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लोहे, कांच और काले रंग की चीजों को धनतेरस पर घर लाने से बचना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस 2026 पर किन चीजों की खरीदारी करना शुभ है और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए.

Advertisement
dhanteras 2026 dhanteras 2026

धनतेरस का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. इस दिन लोग घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए सोना-चांदी, बर्तन और दूसरी नई चीजें खरीदते हैं. मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदी गई चीजें घर में बरकत लाती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कुछ चीजें खरीदना अशुभ भी माना जाता है? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लोहे, कांच और काले रंग की चीजों को धनतेरस पर घर लाने से बचना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस 2026 पर किन चीजों की खरीदारी करना शुभ है और किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए.

कब मनाया जाएगा धनतेरस 2026?
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे शुरू होगी और 7 नवंबर को सुबह 11:45 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार, धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा.

धनतेरस पर क्या खरीदना माना जाता है शुभ?
सोना और चांदी

धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है. बजट कम हो तो चांदी का छोटा सिक्का भी खरीद सकते हैं.
नए बर्तन
इस दिन तांबे, पीतल और स्टील के बर्तन खरीदने की परंपरा है. मान्यता है कि इससे घर में खुशहाली आती है. नए बर्तन में थोड़ा अनाज, पानी या सिक्का डालकर घर लाना शुभ माना जाता है.
झाड़ू
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है. इसे मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि नई झाड़ू घर लाने से दरिद्रता दूर होती है.
साबुत धनिया
धनिया के बीज धन और खुशहाली का प्रतीक माने जाते हैं. इन्हें खरीदकर दिवाली की पूजा में शामिल करना शुभ माना जाता है.
गोमती चक्र और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
धनतेरस पर पूजा के लिए गोमती चक्र और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना भी अच्छा माना जाता है.

धनतेरस पर किन चीजों को खरीदने से बचें?
लोहे का सामान: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लोहे की चीजें खरीदने से बचना चाहिए.
कांच का सामान: कांच के बर्तन और सजावटी चीजें टूटने वाली होती हैं. इसलिए इन्हें शुभ दिन पर खरीदने से परहेज किया जाता है.
काले रंग की चीजें: धनतेरस पर काले कपड़े या अन्य सामान खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है.
खाली बर्तन: नया बर्तन खाली घर लाने के बजाय उसमें अनाज, पानी या सिक्का डालकर लाना शुभ माना जाता है.
नुकीली चीजें: चाकू, कैंची और अन्य धारदार सामान खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि शुभ अवसर पर ऐसी चीजें घर लाना अच्छा नहीं होता.

ये भी पढ़ें: