scorecardresearch

धनतेरस पर ₹500, ₹1000 और ₹5000 में क्या खरीदें? सोना-चांदी जरूरी नहीं, कम बजट में भी कर सकते हैं शुभ खरीदारी, जानिए पूरी लिस्ट

मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें घर में सुख-समृद्धि लाती हैं. यही वजह है कि लोग अपनी हैसियत के मुताबिक कुछ न कुछ जरूर खरीदते हैं.

Advertisement
Dhanteras Shopping Dhanteras Shopping

आज धनतेरस के साथ दीपावली का पर्व शुरू हो गया है. धनतेरस पर आज दिनभर खरीदारी का शुभ योग है. बाजारों में सुबह से ही रौनक है. कहीं बर्तनों की दुकान पर भीड़ है तो कहीं लोग सोने-चांदी के सिक्के और गहने खरीदने पहुंच रहे हैं. मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें घर में सुख-समृद्धि लाती हैं. यही वजह है कि लोग अपनी हैसियत के मुताबिक कुछ न कुछ जरूर खरीदते हैं.

लेकिन धनतेरस पर खरीदारी का मतलब सिर्फ सोना-चांदी खरीदना नहीं है. अगर आपका बजट 500, 1000 या 5000 रुपए है, तब भी आप इस दिन कई ऐसी चीजें खरीद सकते हैं, जो घर के काम भी आएंगी और त्योहार की परंपरा से भी जुड़ी हैं. जरूरी है कि खरीदारी करते समय अपनी जरूरत और बजट का ध्यान रखें. आइए जानते हैं कि अलग-अलग बजट में क्या खरीदना अच्छा रहेगा.

500 रुपये के बजट में ये चीजें खरीद सकते हैं

  • मिट्टी के दीये: 100 से 200 रुपए में दीयों का सेट खरीद सकते हैं. इन्हें दीपावली पर घर में जलाया जा सकता है.

  • पूजा की थाली: 150 से 300 रुपए में पूजा की थाली या छोटी पूजा सामग्री खरीद सकते हैं.

  • झाड़ू: 100 से 250 रुपए में अच्छी झाड़ू मिल सकती है. धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा भी है.

  • नमक और पीतल का छोटा सामान: अपनी जरूरत के हिसाब से नमक या पूजा में इस्तेमाल होने वाली छोटी वस्तुएं खरीद सकते हैं.

1000 रुपये के बजट में क्या खरीदें?

  • पीतल का बर्तन: 500 से 1000 रुपए में छोटा लोटा, कटोरी या पूजा का बर्तन खरीद सकते हैं.

  • चांदी का छोटा सिक्का: बजट और उस दिन के चांदी के भाव के हिसाब से छोटा सिक्का मिल सकता है. खरीदने से पहले वजन और शुद्धता जरूर जांचें.

  • स्टील के बर्तन: 500 से 1000 रुपए में डिनर प्लेट, कटोरी या बर्तनों का सेट खरीदा जा सकता है.

  • तांबे की बोतल: 400 से 900 रुपए के बीच तांबे की बोतल मिल सकती है.

5000 के बजट में ये हैं अच्छे ऑप्शन
अगर आप पांच हजार रुपए तक खर्च कर सकते हैं तो आपके पास खरीदारी के ज्यादा विकल्प होंगे. इस बजट में कीमती धातुओं से लेकर घर के इस्तेमाल की चीजें तक खरीदी जा सकती हैं.

  • चांदी की पायल या सिक्का: वजन और मौजूदा भाव के हिसाब से चांदी की पायल या सिक्का खरीद सकते हैं.

  • छोटा सोने का आभूषण: मेकिंग चार्ज और सोने के भाव के अनुसार छोटी नोज पिन या हल्की ज्वेलरी का ऑप्शन देख सकते हैं.

  • मिक्सर या इलेक्ट्रिक केतली: घर की जरूरत के हिसाब से छोटा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं.

  • डिनर सेट: 1500 से 4000 रुपए के बीच अच्छी क्वालिटी का डिनर सेट मिल सकता है.

  • पीतल या तांबे की पूजा सामग्री: इस बजट में पूजा के लिए बड़ा बर्तन सेट या सजावटी सामान खरीद सकते हैं.

  • एयर प्यूरीफायर: 4,000 से 5,000 रुपए में छोटे कमरे के लिए HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर खरीद सकते हैं. यह हवा में मौजूद धूल और बारीक कणों को फिल्टर करने में मदद करता है.

  • एयर फ्रायर: 3,500 से 5,000 रुपए में छोटा एयर फ्रायर खरीद सकते हैं. इसमें कम तेल में खाना बनाने का विकल्प मिलता है.

ये भी पढ़ें: