scorecardresearch

Diwali 2023: दिवाली पर हम-आप सबके घर में आएंगी मां लक्ष्मी, इस दिन क्या करें और क्या नहीं, राशि के अनुसार कौन सी चीजों का करें दान, यहां जानें सबकुछ

Diwali Par Kya Kya Karna Chahiye: दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इस दिन लक्ष्मी पूजा करते हैं, उन्हें पूरे साल समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. इस बार दिवाली 12 नवंबर, रविवार को मनाई जा रही है. आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करें और क्या नहीं करें?

शुभ दिवाली शुभ दिवाली
हाइलाइट्स
  • दीपावली पूजन उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में करना होता है शुभ

  • दिवाली पूजा प्रदोषकाल के दौरान करें

हर वर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है. दिवाली की रात मां लक्ष्मी के साथ बुद्धि के दाता और विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा-आराधना करके सुख-समृद्धि और वैभव की मनोकामनाएं मांगी जाती हैं. इस साल 12 नवंबर को दिवाली मनाई जा रही है. महालक्ष्मी के आगमन पर्व दीपावली पर आइए जानते हैं क्या करना चाहिए और क्या नहीं? 

दिवाली पर क्या करें 
1. पूजा के लिए स्थापित की गई मूर्तियों का मुख पूर्व की ओर होना चाहिए. पूजा करने वालों को उत्तर की ओर पीठ करके बैठना होता है.
2. दिवाली के दौरान अपने घर और ऑफिस को साफ और अच्छी तरह से सजाएं. देवी लक्ष्मी को साफ वातावरण प्रिय है.
3. पूजा में कीमती सामान, जैसे सोना, चांदी, हीरे और अन्य चीजें रखें. यह कार्य सौभाग्य ला सकता है. पूजा में अपने बिजनेस या पढ़ाई से संबंधित वस्तुओं, लेखा पुस्तकों और अन्य वस्तुओं को शामिल करना भी एक अच्छा विचार है.
4. अपने घरों में सफलता, धन और खुशियां लाने के लिए सामने के दरवाजे के दोनों ओर मांगलिक कलश के ऊपर एक पूरा बिना छिला नारियल रखें. यह शुभ माना जाता है.
5. सुनिश्चित करें कि दिवाली पूजा प्रदोषकाल के दौरान की जाए. मूर्ति को एक कॉफी टेबल या फर्श से ऊपर उठी हुई जगह पर रखें. मेज पर एक लाल कपड़ा बिछाएं जिसे साफ और इस्त्री किया गया हो. उसके बाद, लाल कपड़े के बीच में कुछ मुट्ठी चने के दाने रखें. फिर मूर्ति को साफ पानी से धोकर पोंछ लें. पोंछने के बाद मूर्ति को वापस कलश के पास रख दें.

 दीपावली की रात 13 जगहों पर जलाएं दीपक
1. घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ.  
2. घर के पास स्थित चौराहे पर. 
3. तुलसी के पौधे के पास. 
4. घर के आंगन में.  
5. घर के छत पर. 
6. घर के मंदिर में दीपक जलाएं. 
7. घर की रसोई में. 
8. पीपल के पेड़ के नीचे. 
9. तिजोरी में. 
10. नदी या तालाब के किनारे. 
11. कूएं या नलकूप के पास. 
12. घर के चारों कोनों में चारमुख वाले दीपकल.
13. स्टोर रूम और बाथरूम.

मां लक्ष्मी की पूजा के साथ करें इनकी पूजा 
भगवान गणेश, कुबेर देव, विष्णु भगवान, मां सरस्वती, भगवान कृष्ण, शिव-पार्वती, कुलदेवता, कुलदेवी, कलश, नवग्रह, वास्तु देवता, तुलसी और पीपल.

दिवाली पर क्या नहीं करें
1. दिवाली पर किसी को लेदर से बना तोहफा, धारदार तोहफा और पटाखे जैसी चीजें न दें. इसे अशुभ माना जाता है इसलिए इन वस्तुओं को उपहार में देने से बचें.
2. दिवाली के दौरान घर में मांसाहारी खाना न बनाएं और न ही इसका सेवन करें. दिवाली के दौरान शराब का सेवन भी न करें.
3. लक्ष्मी की पूजा के समय तालियां नहीं बजानी चाहिए. आरती बहुत तेज आवाज में नहीं गाएं. मां लक्ष्मी शांति प्रिय हैं, इसलिए परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ा नहीं होना चाहिए. लक्ष्मी मां की अकेले पूजा ना करें. भगवान विष्णु के बिना उनका पूजन अधूरा माना जाता है.
4. धन संबंधी किसी भी गतिविधि में शामिल न हों. दिवाली के त्योहार पर कभी भी कर्ज न लें और न ही उधार लें. सूर्यास्त के बाद कभी भी किसी को कुछ न बांटें.
5. दिवाली पूजा स्थल को कभी भी रात भर खाली न छोड़ें. उसमें इतना घी या तेल डाले की वह पूरी रात जलता रहें.

इन गलतियों से रहें सावधान
देर से जागने की गलती: दिवाली के दिन सुबह देर तक सोते न रह जाएं. जल्दी उठें और पूजा-पाठ करें. दिवाली के दिन नाखून काटना, शेविंग जैसे कार्य नहीं किए जाते हैं.
मूर्ति स्थापना: मूर्तियों को एक निश्चित क्रम में रखें. बाएं से दाएं भगवान गणेश, लक्ष्मी जी, भगवान विष्णु, मां सरस्वती और मां काली की मूर्तियां रखें. इसके बाद लक्ष्मण जी, श्रीराम और मां सीता की मूर्ति रखें.
भगवान गणेश की सूंड: गणेश भगवान की ऐसी मूर्ति पूजा कक्ष में ना रखें जिसमें वह बैठी हुई मुद्रा में न हो और उनकी सूंड दायीं तरफ न हो. ज्यादा से ज्यादा लाल रंग का प्रयोग करें. दीया, कैंडल्स, लाइट्स और लाल रंग के फूलों का इस्तेमाल करें. दिवाली पूजा की शुरुआत विघ्नकर्ता भगवान गणेश की पूजा के साथ करें.
बिखरा हुआ घर: दिवाली की पूजा के बाद पूजा कक्ष को बिखरा हुआ न छोड़ दें. इस दिन साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें.

अपनी राशि के अनुसार दान करें ये चीजें, धन की देवी बरसाएंगी कृपा
1. मेष राशि के जातकों को दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद शक्कर का दान करना चाहिए.
2. वृषभ राशि वाले को दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के बाद हरी मूंग का दान करना चाहिए.
3. मिथुन राशि के जातकों दिवाली पर गुड़ का दान करना चाहिए.
4. कर्क राशि के जातकों को लक्ष्मी पूजन के पश्चात चावल का दान करना चाहिए. 
5. सिंह राशि के जातकों को दिवाली के विशेष अवसर पर वस्त्रों का दान करना चाहिए. 
6. कन्या राशि वाले दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद ब्राह्मण को मीठा खिलाएं और उन्हें दक्षिणा दें. 
7. तुला राशि के जातकों को दिवाली पर पुस्तक का दान करना चाहिए. 
8. वृश्चिक राशि के जातकों को दिवाली पर चना दाल एवं गुड़ दान करना चाहिए. 
9. धनु राशि के जातकों को लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए. 
10. मकर राशि के जातकों को दिवाली के शुभ अवसर पर साबुत धनिये का दान करना चाहिए. 
11. कुंभ राशि के जातक दिवाली के दिन मां दुर्गा के मंदिर में लाल गुलाब अर्पित करें. 
12. मीन राशि के जातकों को दिवाली के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को कंबल दान करना चाहिए.