scorecardresearch

Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त को है पूर्ण सूर्य ग्रहण... क्या हैं ग्रहण का समय? किन बातों का रखें ध्यान, कौन सी राशियां होंगी प्रभावित

इस साल का पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को पड़ने जा रहा है. हालांकि इस बार यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इस वजह से थोड़ी राहत होगी. लेकिन फिर भी इसका असर कुछ राशियों पर जरूर देखने को मिलेगा.

Advertisement
Solar Eclipse 2026 Solar Eclipse 2026

इस साल का पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए भारत में रहने वाले लोगों को इसे लेकर किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है. ज्योतिष के अनुसार, इस ग्रहण का असर देश-दुनिया और सभी राशियों पर अलग-अलग हो सकता है.

कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण?

यह पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा. इसका मध्य समय रात 11 बजकर 16 मिनट रहेगा. वहीं, ग्रहण का समापन 13 अगस्त की सुबह 1 बजकर 27 मिनट पर होगा.

ज्योतिष के अनुसार, यह ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगेगा. खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ऐसे में भारत में इसके लिए किसी तरह के धार्मिक नियमों का पालन जरूरी नहीं होगा. गर्भवती महिलाओं को भी इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है.

देश-दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय मीन लग्न उदित होगा. मंगल और शनि एक-दूसरे से केंद्र में रहेंगे. पंचम भाव में ग्रहण होगा और राहु-मंगल भी काफी नजदीक होंगे.

ज्योतिष के अनुसार, इस स्थिति के कारण दुनिया के कुछ हिस्सों में प्राकृतिक और जल से जुड़ी आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है. सत्ता में बैठे बड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. देश में आंतरिक तनाव और विवाद की स्थिति बन सकती है. 

किस राशि पर कैसा असर?

  • मेष: आर्थिक और पारिवारिक परेशानी हो सकती है.
  • वृषभ: रुके काम पूरे होंगे और करियर में सफलता मिल सकती है.
  • मिथुन: सेहत का ध्यान रखें. जरूरी काम रुक सकते हैं.
  • कर्क: करियर में परेशानी और स्थान परिवर्तन के योग हैं.
  • सिंह: दुर्घटना और विवाद से सावधान रहें.
  • कन्या: रुके काम पूरे होंगे और धन लाभ हो सकता है.
  • तुला: काम की रुकावट दूर होगी. सेहत में सुधार होगा.
  • वृश्चिक: स्वास्थ्य और परिवार से जुड़ी परेशानी हो सकती है.
  • धनु: चोट और दुर्घटना से सावधान रहें. सोच-समझकर फैसले लें.
  • मकर: करियर में परेशानी और स्थान परिवर्तन के योग हैं.
  • कुंभ: स्वास्थ्य में सुधार और करियर में लाभ मिल सकता है.
  • मीन: सेहत का ध्यान रखें. जरूरी काम रुक सकते हैं.