scorecardresearch

अनोखा शिव भक्त, दांतों से खींच रहा गंगाजल वाली कार, महाशिवरात्रि पर करेगा जलाभिषेक

यूपी के हापुड़ में एक अनोखा शिव भक्त देखने को मिला. ये शिव भक्त हरिद्वार से 11 लीटर और भगवान शिव की प्रतिमा अपनी कार के ऊपर रखा है और उसे अपने दांतों से खींच रहा है. ये शिव भक्त महाशिवरात्रि को अपने गांव के शिव मंदिर में भगवान का जलाभिषेक करेगा.

Advertisement
Hapur News Hapur News

उत्तर प्रदेश में एक अनोखा शिव भक्त देखने को मिला. ये शिव भक्त अनोखा तरीके से कांवड़ लेकर आ रहा है. ये श्रद्धालु अपने दांतों से हरिद्वार से उस कार को खींचकर ला रहा है, जिसमें गंगाजल रखा हुआ था. ये शिव भक्त महाशिवरात्रि के दिन अपने गांव के भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे. ये शिव भक्त अलीगढ़ का रहने वाला है और हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर के लिए लौट रहा है.

अनोखा शिव भक्त-
हापुड़ में हरिद्वार से जल लेकर शहर में अपनी यात्रा के दौरान आगे बढ़ रहे अलीगढ़ के गांव छज्जूपुर निवासी नरेंद्र अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. नरेंद्र हरिद्वार से 11 लीटर गंगाजल की कांवड़ और भगवान शिव की प्रतिमा को अपनी कार के ऊपर बैठाकर अपने दांतों से कार खींचते हुए गंगाजल लेकर अपने गांव लौट रहे हैं.

महाशिवरात्रि पर करेंगे जलाभिषेक-
नरेंद्र महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे. उनकी इस अनूठी शिवभक्ति को देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं और उनका जगह-जगह स्वागत कर उनके साथ रील बना रहे हैं. श्रद्धालु जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं. 

10 जुलाई को हरिद्वार से निकले थे नरेंद्र-
उन्होंने अपने गांव छज्जूपुर से हरिद्वार पहुंचकर 10 जुलाई को हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर कावंड़ यात्रा प्रारंभ की थी. उनके साथ टोली में गांव के ही पांच शिवभक्तों समेत एक 10 वर्षीय छोटा शिवभक्त भी शामिल है. उनकी कार के आगे गर्मी में राहत पाने के लिए एक पंखा भी लगा है, जो गर्मी में उनको गाड़ी खींचते समय काफी राहत देता है.

नरेंद्र का क्या कहना है?
शिवभक्त नरेंद्र ने बताया कि यह यात्रा भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट आस्था , दृढ़ संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक है. हरिद्वार से शुरू हुई यह यात्रा लगभग एक माह में पूरी होगी. सावन माह के अंतिम सोमवार तक वह अपने गांव पहुंचकर प्राचीन महादेव मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे.

ये भी पढ़ें: