scorecardresearch

वेलेनटाइन डे छोड़ों, महाशिवरात्रि पर पार्टनर के साथ चले जाओ महादेव के इस मंदिर में... सात जन्म तक नहीं टूटेगा रिश्ता

अगर आपने महाशिवरात्रि पर इस मंदिर पर महादेव के दर्शन कर लिए तो, एक जन्म तो क्या 7 जन्मों तक आप दोनों का रिश्ता बना रहेगा. खास बात है कि इस साल सोमनाथ मंदिर महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन होने जा रहा है, ऐसे में यहां के दर्शन करना आपके लिए और भी फलदायक हो सकता है.

सोमनाथ मंदिर सोमनाथ मंदिर

वेलेनटाइन डे के एक दिन बाद 15 जनवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व है. कहा जाता है कि इस दिन माता पार्वती और भोलेनाथ का विवाह हुआ था. ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर से सच्चा प्यार करते हैं तो सोमनाथ मंदिर जाना तो बनता है. अगर आपने महाशिवरात्रि पर इस मंदिर पर महादेव के दर्शन कर लिए तो, एक जन्म तो क्या 7 जन्मों तक आप दोनों का रिश्ता बना रहेगा. खास बात है कि इस साल सोमनाथ मंदिर महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन होने जा रहा है, ऐसे में यहां के दर्शन करना आपके लिए और भी फलदायक हो सकता है.

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक
सोमनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है. इस साल महाशिवरात्रि के पर्व पर यहां भव्य आयोजन होने जा रहा है.  उम्मीद है कि इस साल 15 फरवरी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं के मंदिर में दर्शन करने आ सकते हैं.

कैलाश खेर समेत कई कलाकार भी आएंगे
15 फरवरी के लिए सोमनाथ मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. गुजरात पर्यटन निगम की ओर से 14, 15 और 16 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर समेत देशभर के कलाकार प्रस्तुति होने वाले हैं. इसके अलावा मंदिर परिसर के पार्किंग क्षेत्र में बड़े स्तर पर भंडारे और प्रसाद वितरण के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाए जाएंगे.

24 घंटे खुला रहेगा मंदिर
15 फरवरी के दिन मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा, जिसमें 'चार प्रहार की पूजा' और भव्य आरती होगी. समुद्र तट पर स्थित सोमनाथ मंदिर की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण इस दिन विशेष रूप से मनमोहक होता है. 

ये भी पढ़ें: