holika dahan 2026 quotes
holika dahan 2026 quotes
होलिका दहन एक परंपरा नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. यह त्योहार होली से एक दिन पहले मनाया जाता है. यह एक एक धार्मिक अनुष्ठान भी है. इसके पीछे एक पौराणिक कथा जुड़ी हुई है, जो हमें सच्चाई, भक्ति और विश्वास का संदेश देता है.
होलिका की कथा
पुराणों के अनुसार, हिरण्यकश्यप नाम का एक अत्याचारी राजा था, जो चाहता था कि सभी लोग उसकी ही पूजा करें. लेकिन उसका पुत्र भक्त प्रह्लाद अपनी मां के पेट से ही भगवान विष्णु का भक्त था. ये बात हिरण्यकश्यप को पसंद नहीं था. वह चाहता था कि उनकी पुत्र भी उनकी पूजा करे.
इस कारण राजा ने कई बार प्रह्लाद को मारने की कोशिश की, लेकिन भगवान की कृपा से वह हर बार वह बच गया. अंत में हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका की मदद ली. होलिका को ब्रह्मा जी का वरदान था कि उसे अग्नि नहीं जला सकेगी. वह प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ जाए, ताकि प्रह्लाद जल जाए.
लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. भगवान की भक्ति के कारण प्रह्लाद सुरक्षित बच गया और होलिका जलकर भस्म हो गई. इसी विजय के याद में हर साल होलिका दहन किया जाता है.
होलिका दहन पर दोस्तों को भेजे ये संदेश
1. जीवन भरा रहे खुशियों से आपका
आपके जिंदी में न आए बुराई का साया
आपको और आपके परिवार को होलिका दहन की खूब शुभकामना.
2. आपके जीवन से नफरत हो राख
प्यार से भरा रहे आपका घर परिवार
होलिका दहन की आग लाए आपके जीवन में नया सवेरा.
3. होलिका की अग्नि में जल जाए हर दुख और परेशानी,
आपके जीवन में आए खुशियों की नई कहानी
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं.
4. नकारात्मकता हो राख
सपनों को मिले नई उड़ान
होलिका दहन पर मिले आपको खुशियों का वरदान.
5. जलती रहे बुराई की होलिका
खिलती रहे खुशियों की होली
आपके जीवन में सदा बनी रहे खुशहाली.
6. होलिका की पावन ज्वाला
ले जाए हर गम और निराशा
आपके घर में बसें सुख और आशा.
7. रिश्तों में मिठास बनी रहे
चेहरे पर मुस्कान सजी रहे
होलिका दहन आपके जीवन में नई रोशनी भर दे.
8. होलिका की आग में जलें सारी परेशानी
आपके जीवन में आए आनंद विशेष
परिवार सहित आपको शुभ हो यह पर्व विशेष.
9. पुरानी चिंताएं हों राख
नई उम्मीदें करें आगाज
होलिका दहन लाए जीवन में खुशियों का साज.
10. हर बाधा हो दूर
सपने हों पूरे जरूर
होलिका दहन पर मिले सुख और समृद्धि भरपूर.
11. बुराई का अंत, अच्छाई की जीत
आपके जीवन में बसें प्रेम और प्रीत
होलिका दहन की मंगलमय शुभकामनाएं.
12.
होलिका की पावन अग्नि दे आपको नई ताकत
हर दिन बने खुशियों की इबादत
आपको और आपके अपनों को होलिका दहन की शुभकामनाएं.
ये भी पढ़ें