scorecardresearch

Kanpur: अनोखी होलिका! ट्रंप के सामने पुष्पा स्टाइल में पीएम मोदी, टैरिफ पर झुकेगा नहीं

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अनोखे तरीके से होलिका को सजाया गया है. इस बार कानपुर में होलिका में टैरिफ वॉर का जिक्र किया गया है. एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिखाया गया है तो दूसरी तरफ से पीएम मोदी को दिखाया गया है. इसके साथ ही पीएम मोदी पुष्पा अवतार में दिखाई दिए हैं.

Unique Holika Unique Holika

होली का त्योहार पूरे देश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है. होली से पहले होली दहन किया जाता है. इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस साल भी होलिका दहन देशभर में तैयारी की गई है. उत्तर प्रदेश के कानपुर में होलिका दहन को अनोखे तरीके से मनाने की तैयारी है. इस शहर में एक जगह होलिका को ट्रंप के टैरिफ वार के थीम पर सजाया गया है.

पुष्पा अवतार में पीएम मोदी-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाया था. अब इसका नजारा होली के त्योहार में भी दिखने लगा है. यूपी के कानपुर में एक नुक्कड़ समिति ने अपनी होलिका को ट्रंप के टैरिफ वार की थीम पर सजाया है, जिसमें ट्रंप को जहां टैरिफ लगाने वाले के तौर पर पेश किया गया है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी को 'पुष्पा' के रूप में दिखाया गया है. बताया गया है कि पुष्पा झुकेगा नहीं.

टैरिफ वॉर वाला होलिका-
होली के मौके पर देश के हर कोने, हर शहर, हर चौराहे पर होलिका दहन की तैयारी है. कानपुर में लातूश रोड पर नुक्कड़ समिति ने अपनी होलिका को टैरिफ वार में सजाया है. होलिका में एक बहुत बड़ा पोस्टर लगाया गया है, उसके आसपास अमेरिकी जनता और हिंदुस्तानी जनता के पुतले लगाए गए हैं. इसमें टैरिफ वॉर लिखा है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप को दिखाया गया है तो दूसरी तरफ पीएम मोदी को दिखाया गया है. पीएम मोदी के पोस्टर के साथ 50% 25% 18% का टैरिफ दिखाते हुए पुष्पा स्टाइल में लिखा है कि झुकेगा नहीं.

हिंदुस्तान झुकेगा नहीं- आयोजक
आयोजकों का कहना है टैरिफ लगाने से हिंदुस्तान का व्यापार बहुत प्रभावित हुआ. ट्रंप ने गलत तरीके से टैरिफ लगाया. वह हिंदुस्तान को झुकाना चाहते थे. लेकिन हिंदुस्तान झुकेगा नहीं, यह प्रधानमंत्री ने भी साबित किया. इसलिए हमने इस थीम पर होलिका को सजाया है और यह होलिका दहन करके दिखाएंगे. ट्रम्प का टैरिफ हिंदुस्तान में होलिका की तरह दहन हो जाएगा.

(रंजय सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: