कार वाली कांवड़
कार वाली कांवड़
कावड़ मेले के दौकावड़ मेले के दौरान मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार को एक कावड़ ऐसी भी आई जिसमें 5 करोड रुपये की मैक्लॉरेन स्पोर्ट्स कार में भगवान शिव शंकर सवार थे. इस कावड़ को जिसने देखा वही भौचक्का रह गया लेकीन किसी को ये नही पता था कि ये एक डमी कार है इसलिए हर कोई इसे ओरिजनल समझ रहा था.
दरसअल दिल्ली के नवादा गांव निवासी 6 शिवभक्तों की एक टोली 28 जुलाई को हरिद्वार हर की पौड़ी से 40 लीटर गंगाजल लेकर इस स्पोर्ट्स कार में भगवान शिव शंकर को विराजमान कर अपनी कावड़ यात्रा पर निकली है. बताया जा रहा है कि इस कार की वैसे तो मार्किट कीमत तकरीबन 5 करोड रुपए है लेकीन शिवभक्तों की इस टोली ने 8 लाख रुपए लगाकर इसकी हुबाहु डमी कार बनाकर अपनी यात्रा शुरू की है.
इस कांवड़ को लाने वाले शिव भक्त दीपक कहते हैं कि हम बस ऑफिस में बैठे हुए थे. साथ ही साथियों के साथ सोच रहे थे कि सावन आ रहा है, तो इस बार सावन में क्या करें. वह बताते हैं कि एक ट्रेंड चल रहा है भोले बाबा का कंधे पर लाने का, तो कोई नन्दी पर ला रहा है. इसलिए हमने कुछ अनोखा करने का सोचा और एक साथी ने कहा कि भोले बाबा को स्पोर्टस कर के अंदर लाते हैं.
आपको बता दे की हरिद्वार हर की पौड़ी से करोड़ों शिवभक्त गंगा जल भरकर मुजफ्फरनगर जनपद से होते हुए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए प्रस्थान करते हैं. इस दौरान रंग बिरंगी कांवड़ भी इस मेले में देखने को मिलती हैं. लेकिन 5 करोड़ रुपए की इस डमी स्पोर्ट्स कार में विराजमान होकर जब भगवान शिव शंकर जनपद में पहुंचे थे तो हर कोई इस कावड़ को देखता ही रह गया.