scorecardresearch

Diwali Kuber Dev Blessings: दिवाली पर ये 5 संकेत बताते हैं कि कुबेर देव की है आपके ऊपर विशेष कृपा

दिवाली के अवसर पर मां लक्ष्मी के साथ धन-संपत्ति के स्वामी कुबेर देव की पूजा का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुबेर देव की विशेष कृपा के 5 शुभ संकेत माने जाते हैं.

Advertisement
Kuber dev Blessings 5 signs Kuber dev Blessings 5 signs

दिवाली आते ही घरों में साफ-सफाई, सजावट और पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस दिन मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव की पूजा का भी खास महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुबेर देव धन-संपत्ति के अधिपति हैं और उनकी कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. कहते हैं कि जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिन्हें कुबेर देव के आशीर्वाद समझा जाता है. अगर आपके साथ भी ये पांच बातें होती हैं, तो इन्हें शुभ संकेत मान सकते हैं.

1. घर में अचानक धन का लाभ होना
मान्यता है कि अगर लंबे समय से अटका हुआ पैसा अचानक वापस मिल जाए या कहीं से आर्थिक लाभ हो, तो इसे कुबेर देव की कृपा का संकेत माना जाता है. कई बार मेहनत के बाद भी व्यक्ति को उसका फल नहीं मिल पाता, लेकिन अचानक परिस्थितियां बदलने लगती हैं. धार्मिक नजरिए से इसे धन के देवता का आशीर्वाद माना जाता है.

2. कमाई के साथ बचत भी बढ़ना
सिर्फ पैसा कमाना ही नहीं, बल्कि उसे संभालकर रख पाना भी जरूरी है. मान्यता है कि जिस घर में धन आने के साथ बचत भी होने लगे और बेवजह खर्च कम हो जाएं, वहां कुबेर देव की कृपा बनी रहती है. इसे आर्थिक स्थिति में सुधार का शुभ संकेत माना जाता है.

3. घर में सुख-शांति बनी रहना
धन-संपत्ति के साथ परिवार में शांति होना भी बहुत मायने रखता है. अगर घर के सदस्यों के बीच आपसी समझ बनी रहे, छोटी-छोटी बातों पर विवाद न हो और सभी मिल-जुलकर रहें, तो इसे भी शुभ मान सकते हैं. 

4. नए काम और कमाई के रास्ते खुलना
कई बार व्यक्ति लंबे समय से किसी नए काम की तलाश में रहता है, लेकिन उसे सही अवसर नहीं मिल पाता. अचानक नौकरी, व्यापार या कमाई से जुड़ा कोई नया रास्ता खुल जाए, तो इसे भी कुबेर देव की कृपा का संकेत माना जाता है. मान्यता है कि उनके आशीर्वाद से व्यक्ति को आर्थिक उन्नति के अवसर मिलते हैं.

5. घर में अन्न और जरूरत की चीजों की कमी न होना
धन का मतलब केवल रुपये-पैसे से नहीं होता. घर में भोजन, जरूरी सामान और परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी होती रहें, यह भी समृद्धि का हिस्सा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में अन्न का सम्मान होता है और जरूरतमंदों की मदद की जाती है, वहां सुख-समृद्धि बनी रहती है.

दिवाली पर कुबेर देव की पूजा का है विशेष है महत्व
दिवाली पर मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव की पूजा करना शुभ माना गया है. मान्यता है कि मां लक्ष्मी धन और वैभव प्रदान करती हैं, जबकि कुबेर देव धन-संपत्ति के संरक्षण और समृद्धि से जुड़े हैं. इस दिन लोग अपने घर और व्यापार की उन्नति के लिए पूजा करते हैं.
 

ये भी पढ़ें