scorecardresearch

शरीर के इन अंगों पर छिपकली गिरना देता है धन, सफलता और शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत

lizard falling on body parts: मान्यता है कि शरीर के अलग-अलग अंगों पर छिपकली गिरने का अलग अर्थ होता है. कहीं यह धन और सफलता का संकेत देती है तो कहीं सावधानी बरतने का इशारा माना जाता है. आइए जानते हैं शरीर के किस अंग पर छिपकली गिरना शुभ माना गया है और किसे अशुभ संकेत कहा गया है.

 effects of lizard falling on body parts effects of lizard falling on body parts

घर में छिपकली दिखना आम बात है, लेकिन जब यही छिपकली किसी इंसान के शरीर पर गिर जाए तो लोग डर जाते हैं. कई लोग इसे केवल संयोग मानते हैं, जबकि सामुद्रिक शास्त्र में इसे शुभ और अशुभ संकेतों से जोड़कर देखा गया है. मान्यता है कि शरीर के अलग-अलग अंगों पर छिपकली गिरने का अलग अर्थ होता है. कहीं यह धन और सफलता का संकेत देती है तो कहीं सावधानी बरतने का इशारा माना जाता है. आइए जानते हैं शरीर के किस अंग पर छिपकली गिरना शुभ माना गया है और किसे अशुभ संकेत कहा गया है.

सिर और माथे पर छिपकली गिरना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सिर पर छिपकली गिरना बेहद शुभ माना जाता है. यह धन लाभ, सम्मान और किसी बड़े अवसर की प्राप्ति का संकेत देता है. वहीं माथे पर छिपकली गिरना पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात का संकेत माना जाता है. इसे समाज में मान-सम्मान बढ़ने से भी जोड़कर देखा जाता है.

नाक, कान और आंख पर गिरने का संकेत
नाक पर छिपकली गिरना सेहत से जुड़ा शुभ संकेत माना जाता है. मान्यता है कि व्यक्ति को किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है. कान पर छिपकली गिरना अच्छी खबर या लाभ मिलने का संकेत देता है. वहीं आंख पर छिपकली गिरने को मानसिक तनाव से मुक्ति और जीवन में राहत मिलने का संकेत माना जाता है.

हाथ, गला और कंधे पर गिरना
दाहिने हाथ पर छिपकली गिरना सफलता और सम्मान मिलने का संकेत माना जाता है. जबकि बाएं हाथ पर गिरना नुकसान या सतर्क रहने का इशारा माना गया है. गले पर छिपकली गिरने को शत्रुओं से छुटकारा मिलने का संकेत बताया गया है. वहीं कंधे पर गिरना किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने की ओर इशारा करता है.

पेट, पीठ और पैरों से जुड़े संकेत
पेट या नाभि के आसपास छिपकली गिरना सुख, समृद्धि और संतान सुख से जुड़ा शुभ संकेत माना जाता है. दूसरी ओर पीठ पर छिपकली गिरना अशुभ माना जाता है और इसे परेशानी या रुकावट आने का संकेत बताया गया है. जांघ, घुटने या पिंडली पर छिपकली गिरना यात्रा, वाहन सुख या स्थान परिवर्तन का संकेत माना जाता है.

ये भी पढ़ें: